फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव आहुं की रूमा देवी केलो देवी बनकर लड़ा चुनाव जीती, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

गांव आहुं की रूमा देवी केलो देवी बनकर लड़ा चुनाव जीती, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांव आहुं की रूमा देवी केलो देवी बनकर लड़ा चुनाव जीती, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
चुनाव में धोखाधड़ी कर नाम बदलने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव आहुं में सरपंच बनीं महिला की ओर से गलत तरीके से नाम बदलकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव आहुं निवासी चांदी राम ने बताया कि दो साल पहले गांव में हुए सरपंच के चुनाव में केलो देवी सरपंच बनीं थीं, लेकिन केलो देवी का नाम पूर्व की वोटर लिस्ट में रूमा देवी था। उसने वर्ष 2004 से 2015 तक हुए चुनावों में अपना वोट रूमा देवी के नाम से डाला था, लेकिन उसने सरपंच का चुनाव केलो देवी के नाम से लड़ा। शिकायतकर्ता का कहना है कि आखिर उसने किस आधार पर अपना नाम केलो देवी रख लिया, जबकि पूर्व की वोटर लिस्ट मेें उसका नाम रूमा देवी था। इसीलिए इस पूरे मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाए। रूमा देवी के बेटे का स्कूल की मार्कशीट रिकार्ड प्राप्त हुआ, जिसमें उसका नाम रूमा देवी है।
विज्ञापन

एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव आंहु निवासी चांदी राम की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। सरपंच ने बिना किसी अनुमति के कागजात बदल दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed