फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ गरजे नगरपालिका कर्मचारी

समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ गरजे नगरपालिका कर्मचारी

Wed, 20 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ गरजे नगरपालिका कर्मचारी
सरकार के खिलाफ गरजे नगरपालिका कर्मचारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने समस्याओं को लेकर मंगलवार को धरना दिया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने ईओ व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में फायर ब्रिगेड कर्मचारी, माली व सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल हुए। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने की जबकि मंच का संचालन इकाई सचिव देवराज व रामेश्वर गिल ने किया। राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश उप महासचिव शिवचरण ने कहा कि एक ओर केन्द्र व राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करके प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सफाई अभियान चला रही। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों को शोषण के लिए ठेकेदारों के हवाले छोड़ रही है। इससे सफाई कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष है। अग्निशमन विभाग के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र सिणद ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल 11 जुलाई को विभाग के डायरेक्टर को भी मिला था। डायरेक्टर ने उनकी मांगों को 15 दिन में लागू करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेशों के बाद भी नगर परिषद कैथल व जिला प्रशासन ने उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने कहा कि आउटसोर्सिंग के तहत लगे 200 कर्मचारियों को पिछले 5 महीने का बकाया वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को पिछले एक वर्ष से एरियर भी नहीं मिला। इससे सफाई कर्मचारियों व उनके परिवार के सामने भूखा मरने की नौबत आ गई है। दुकानदारों ने भी उधार देनी बंद कर दी है। प्रधान ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

वहीं धरने के दौरान ईओ विक्रम सिंह व नगर परिषद सचिव कुलदीप मलिक ने सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उनकी मांगों को जायज मानते हुए उन्हें शीघ्र ही हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव शिव चरण ने कहा कि अगर उनकी मांगों को शीघ्र ही लागू नहीं किया गया तो वे 22 सितंबर को जिला स्तर पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर उनके साथ ब्लाक उपप्रधान राजेन्द्र कल्याण, जगदीश, विद्या देवी, कृपाल गिल, जयप्रकाश, सुरेन्द्र, राजेश, विक्की टांक, लक्की सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed