{"_id":"60cb812d8ebc3e3236334fce","slug":"11-new-infected-found-in-the-district-one-died-kaithal-news-knl734973105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 11 नए संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 11 नए संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
जिले में वीरवार को 11 नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि वीरवार को होम आइसोलेशन में रहे 27 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
जिले में 11 हजार 90 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 682 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 72 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 73 हजार 301 में से 2 लाख 61 हजार 87 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 96.32 प्रतिशत हो गया है। पॉजिटिव रेट 4.05 प्रतिशत है व डेथ रेट 3.02 प्रतिशत है। कोरोना से 1 पुरुष की मृत्यु हुई है जिसका इलाज जिले से बाहर चल रहा था। उन्होंने बताया कि जिले में 42 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9374 व्यक्तियों में से 9332 ठीक हो चुके हैं।
डीसी ने बताया कि जिले में अभी तक 2 लाख 5 हजार 366 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 76 हजार 707 व्यक्तियों को पहली डोज व 28 हजार 659 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 10 हजार 954 हेल्थ केयर वर्कर्स, 7 हजार 579 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 64 हजार 398 व्यक्ति व 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 22 हजार 435 व्यक्ति शामिल हैं। वीरवार को कुल 2388 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 2 हेल्थ केयर वर्कर, 6 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 45 वर्ष आयु के 2078 व्यक्ति व 45 वर्ष से ऊपर के 302 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 21600 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 15050 कोविशील्ड व 6550 कोवैक्सीन हैं।