फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   106 corona infected in the district

जिले में मिले 106 कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
106 corona infected in the district
106 corona infected in the district - फोटो : Kaithal
जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। हर दिन भारी संख्या में संक्रमित व्यक्ति सामने आ रहे हैं। बुधवार को फिर जिले में 106 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। संक्रमितों में 28 दिन का एक बच्चा,छह महीने का एक बच्चा, तीन-तीन वर्ष के चार बच्चे और एक बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमितों में से ज्यादातर को होम आइसोलेट किया गया। अब जिले में 601 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल की शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 6095 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 5411 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। अब तक 84 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कई दिनों के अंतराल के बाद जिले में ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मिलने वालों से ज्यादा रही। बुधवार को जिले में 117 व्यक्ति ठीक हुए।
विज्ञापन

इस समय संक्रमित 601 व्यक्तियों में से 521 को विभाग द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा 47 व्यक्तियों को जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बाकि 33 व्यक्तियों का अन्य स्थानों पर इलाज जारी है। विभाग द्वारा जिले में 40 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। 1346 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला और दूसरा टीका लगाया गया। इनमें पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 1028 रही, जबकि 318 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने जिलेवासियों से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी बारी आने पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाकर विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed