फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पहले दिन एक हजार विद्यार्थियों ने दो मंचो पर उकेरी कला, सोलो डांस ने दी मनमोहक प्रस्तुति

पहले दिन एक हजार विद्यार्थियों ने दो मंचो पर उकेरी कला, सोलो डांस ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Tue, 04 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन एक हजार विद्यार्थियों ने दो मंचो पर उकेरी कला, सोलो डांस ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सांझी प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ ने मारी बाजी, कैथल दूसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन

- पहली बार राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का हुआ आगाज, पहले दिन एक हजार विद्यार्थियों ने दो मंचों पर उकेरी कला, सोलो डांस में दी मनमोहक प्रस्तुति

फोटो नंबर-16 से 22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता का डीसी धर्मवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के बाद स्वागत गीत गाकर मुख्यातिथियों का स्वागत किया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। जिसमें तीन दिनों में तीन हजार प्रतिभागी अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। पहले दिन सांझी प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ ने मारी बाजी, कैथल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
पहले दिन प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने सोलो डांस की प्रस्तुति दी। वहीं दूसरे मंच पर विद्यार्थियों ने सांझी बनाई। मुख्यातिथि ने कहा कि राज्य स्तरीय आयोजन कैथल में करवाने का निर्णय हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्दी मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिभागियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा ने मुख्यातिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के तहत 7 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जो 6 दिसंबर तक चलेंगी। विभाग द्वारा इन प्रतियोगिताओं के लिए 5 मंच बनाए गए हैं, जहां पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतिभागियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस आयोजन के लिए 18 समितियों का गठन किया गया है, जो विभिन्न प्रबंधों की देख-रेख करेंगी। उन्होंने उपायुक्त धर्मवीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर रेवाड़ी के जिला शिक्षा अधिकारी राम कुमार फलसवाल, मुख्यालय से पहुंचे कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार, पूनम, उप जिला शिक्षा अधिकारी, सुदेश सिवाच, व दलीप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रतिराम शर्मा, प्रेम सिंह पुनिया, नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व टीमों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम : जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम दिन एकल नृत्य में 13 टीमों, सांझी में 20 टीमों और एकल गायन में 18 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सांझी प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिला ने प्रथम स्थान, कैथल जिला ने द्वितीय स्थान, चरखी दादरी जिला ने तृतीय स्थान और हिसार जिला के प्रतिभागियों ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इन टीमों को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि दी गई। प्रथम पुरस्कार के लिए 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 7 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार के लिए 5 हजार रुपये और चौथे पुरस्कार के लिए 2 हजार रुपये की राशि दी गई। इन टीमों को मौके पर ही सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि एकल नृत्य प्रतियोगिता ने अंजू सोनीपत, सुदेश शर्मा लाडवा, सुनीता अहलावत रोहतक एवं कैथल के सुशील कुमार ने निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed