फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अश्वरोनी शोरेवाला को हराकर कृष्ण मितल बनें नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

अश्वरोनी शोरेवाला को हराकर कृष्ण मितल बनें नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

Thu, 08 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अश्वरोनी शोरेवाला को हराकर कृष्ण मितल बनें नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए वीरवार को अनाज मंडी में स्थित मंदिर में मतदान हुआ। जिसमें आढ़तियों की राजनीति में पहली बार सामने आए कृष्ण मित्तल ने आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान अश्विनी शोरेवाला को 43 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। जीत के जश्र में भाजपा नेता चेयरमैन अरुण सर्राफ, सुरेश गर्ग सहित भाजपा उम्म्ीदवार रहे राव सुरेंद्र सिंह भी शामिल हुए और जमकर जश्र मनाया।
इससे पूर्व दिन भर मतदान चला। जिसमें कुल 675 मतदाताओं में से सभी ने वोट डाली। सांय तक चली वोटिंग के बाद गिनती हुई। जिसमें कृष्ण मित्तल को 359 तथा अश्वनी शोरेवाला को 316 मत प्राप्त हुए। यहां पर यह भी उल्लेख करना जरूरी है कि आज त्योहार को देखते हुये चुनाव के समय में बदलाव करते हुये सुबह 9 से 4 बजे तक कर दिया गया था। इससे पहले सभी चुनाव सुबह 9 से 2 बजे तक ही होते आये है, परन्तु सभी आढ़तियों द्वारा तय समय से पूर्व सभी वोट लगभग 3 बजे ही डाल दिये गयेे। वोट पोल होने के बाद चार बजे की बजाये 3 बजे ही सहमति से वोटों की गिनती शुरू कर दी गई। गिनती के बाद कृष्ण मित्तल को मंडी कैथल का वर्ष 2018-19 के लिये प्रधान घोषित कर दिया गया। जिस पर मंडी में खुशी की लहर छाया गई। उनके समर्थक उनके साथ खुुशी से झूमते नजर आये। जितने के बाद कृष्ण मित्तल ने कह कि मंडी के आढ़तियों ने उनको जो जिम्मेवारी दी है, उसको वे अपनी पूरी इमानदारी, लगन तथा मेहनत से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके आगे सबसे बड़ी समस्या मंडी के आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू करवाने की है। पिछले वर्ष की अपेक्षा अब की बार कई अधिक लाइसेंस रिन्यू होने है। उनका प्रयास यह रहेगा कि सीजन शुरू होने से पूर्व ही सारी मंडी के लाइसेंस रिन्यू हों और उनके सामने किसानों की गेहूं की फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर मंडी के पूर्व प्रधान सुरेश मित्तल, सत नारायण, राम कुमार, पवन कोटडा, महावीर गोयल, राजेश पाई, श्याम लाल नोच, शीशपाल, महेंद्र सेरधा, धर्मपाल जिंदल, केशव पाल गर्ग, मांगेराम खुरानियां, राजन क्योडक़, हुक्म चंद सिगवालियां अनेक आढ़ती उपस्थित थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान रहे अश्विनी शोरेवाला ने कहा कि आढ़तियों का फैसला सिर माथे है। वे इसे स्वीकार करते हैं। जीत पर कृष्ण भाई को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता भी पहुंचे जश्र मनाने:-अश्विनी शोरेवाला कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला समर्थक हैं। वे कई बार अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। इस बार जिले की सभी मंडियों की एसोसिएशन के भी प्रधान थे। उनकी हार व कृष्ण मित्तल की जीत के बाद भाजपा नेता वन विभाग में चेयरमैन अरुण सर्राफ, सुरेश गर्ग नौच सहित अन्य भी जश्र मनाने पहुंचे। वहीं भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत भाजपा की सोच की जीत है। भाजपा सभी व्यापारियों के हितों के लिए काम कर रही है।


अश्विनी शोरेवाला को हराकर कृष्ण मित्तल बनें नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान
43 वोटों से हराया, भाजपा नेता भी पहुंचे जश्र मनाने
जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं शोरेवाला
फोटो संख्या-30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed