{"_id":"5a9ee3074f1c1b0a7b8bab9a","slug":"101520362247-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव होगा कल, नई अनाज मंडी में हुई आढतियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव होगा कल, नई अनाज मंडी में हुई आढतियों की बैठक
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार को कैथल की नई अनाज मंडी में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंडी के सभी आढ़तियों की एक बैठक हुई। जिसमें पिछले वर्ष का लेखा जोखा पेश करने के बाद अगले वित्त वर्ष के लिए नया प्रधान चुनने के लिए चुनाव करवाने का फैसला लिया गया। बैठक में मंडी एसोसिएशन के मुख्य अकाउटैंट अमित के द्वारा वर्ष 2017- 18 का लेखा जोखा आढ़तियों के सामने रखा। इस दौरान मंडी एसोसिएशन को लगभग 3.5 लाख की आमदनी हुई। जिसमें से निवर्तमान प्रधान सुरेश चौधरी द्वारा उपस्थित आढ़तियों से पूछने के बाद दो लाख नई अनाज मंडी स्थित गंऊशाला में तथा बाकि की राशि मंडी स्थित मंदिर में देने की घोषणा करते हुये प्रधान पद से इस्तीफा दिया और धर्मपाल कटवाड़ को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया। नियुक्त कार्यकारी प्रधान ने अगले वर्ष 2018- 19 के लिये नए प्रधान चुनने के लिये 8 मार्च को चुनाव करवाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आज ही सांय 6 बजे तक नामांकन की तथा कल 7 मार्च को 11 बजे तक नाम वापस लेने की घोषणा की। अभी तक चुनाव मैदान में पूर्व प्रधान अश्वनी शोरेवाला तथा कृष्ण मितल का नाम सामने आया है। बैठक में नगर परिषद् के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मितल, पूर्व मंडी प्रधान सतीश जैन, राम नारायण, पवन कोटडा, सत नारायण मितल, देस राज, धर्मपाल जिंदल, श्रवण गोयल, बाबू राम आदि सैकड़ों आढ़ती मौजूद रहे।
मंडी एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव होगा कल, नई अनाज मंडी में हुई आढतियों की बैठक
आज सुबह 11 बजे तक भर सकेगें उम्मीदवार वापिस ले सकेंगे नाम
फोटो नंबर-24