फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ब्रह्म कल्याण समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर किया सूर्य कवि लख्मी चंद को याद

ब्रह्म कल्याण समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर किया सूर्य कवि लख्मी चंद को याद

Mon, 15 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्म कल्याण समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर किया सूर्य कवि लख्मी चंद को याद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सूर्य कवि पंडित लख्मी चंद की याद में ब्रह्म कल्याण समिति की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गांव क्योड़क के पूर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा ने शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा ने की। ओएसडीएन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल महीपाल कौशिक ने मंच का संचालन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक पिरथी शार्म व भाजपा नेता श्रवण शर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक संजय शर्मा पटेल नगर रहे। रतन लाल शर्मा ने कहा कि कवि पंडित लख्मीचंद शर्मा ने हरियाणवीं भाषा और संस्कृति को अलग पहचान दी है। उनके द्वारा लिखे और गाए गए गीत हरियाणवी गीत आज वास्तविक रूप में सार्थक हो रहे हैं। इस मौके पर चांदी राम शर्मा, सुभाष जांगड़ा व रामशरण नरड़ ने अपनी पार्टी के साथ रागनियां प्रस्तुत की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सतबीर थुआ, सरपंच महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र, भीम शर्मा, डा. राजेश कुमार, जयभगवान शर्मा, सुरेश पाल, हुकमचंद, राजेश एडवोकेट, रामनिवास, विजय, श्याम सुंदर, शिव कुमार, नारायण दत्त, उत्तम शर्मा, ठंडिया राम, राकेश कौशिक, जगत राम शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
सूर्य कवि लख्मी चंद को किया याद
लख्मी चंद ने दी हरियाणवीं भाषा और संस्कृति को अलग पहचान- रतन लाल
फोटो नंबर- 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed