{"_id":"5a5a50b24f1c1beb408b4a7f","slug":"101515868338-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के लोगों से जुड़ा भावुक रिश्ता भुलाए नहीं भुलता-जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के लोगों से जुड़ा भावुक रिश्ता भुलाए नहीं भुलता-जिंदल
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों से जुड़ा भावुक रिश्ता भुलाए नहीं भुलता : जिंदल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व सांसद व प्रमुख समाजसेवी नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैथल के लोगों के साथ उनका दिल का रिश्ता जुड़ा है, जो ताउम्र इसी उमंग के साथ हम सब मिलकर निभाएंगे। नवीन जिंदल ने कैथल से गौरव मित्तल अधिवक्ता को अग्रसेन मेडिकल कालेज का चेयरमैन (पब्लिसिटी कमेटी) व नवनीत गोयल को सदस्य बनाए जाने पर उनका आभार व्यक्त करने उनके निवास पर गए थे। इस दौरान वे नई मंडी प्रधान सुरेश चौधरी, पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, अग्रवाल युवा सभा प्रधान दीक्षित गर्ग, पूर्व प्रधान रामनिवास किच्छानिया, समाजसेवी प्रवीण गुप्ता, देवेंद्र गोयल, डा.अतुल चानना, सौरभ चौधरी सहित अन्य व्यापारियों, सामाजिक, धार्मिक व अन्य लोगों से से भी रूबरू हुए।
जिंदल ने कहा कि सांसद रहते हुए उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को नजदीक से महसूस किया है और हरसंभव कोशिश रही है कि यहां के लोगों की हर बुनियादी जरूरत समयबद्ध पूरी होती रहे।इस अवसर पर आई.एम.ए. प्रधान डा. प्रवीन गर्ग, जिला मंडी प्रधान अश्वनी शोरेवाला, राइस मिलर प्रधान मांगे राम खुरानिया, ऑयल मिल प्रदेशाध्यक्ष शिव नारायण गोयल, सुरेंद्र जैन, मॉडल टाऊन एसोसिएशन प्रधान सुभाष धनौरी, आर मिल प्रधान मुकेश गर्ग, कैथल क्लब प्रधान पंकज बंसल, पैट्रोल पम्प एसोसिएशन प्रधान पूर्णचंद गुप्ता, सर्राफ एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र गोयल, अग्रसैन अस्पताल के प्रधान सोमप्रकाश चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।