फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अनाज मंडी में कपास व धान की आवक शुरू

अनाज मंडी में कपास व धान की आवक शुरू

Mon, 25 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में कपास व धान की आवक शुरू
अनाज मंडी में कपास और धान की आवक शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत मंडी में कपास की आवक शुरू हो गई है। किसान सतपाल, ऋषिपाल, हुकमा शिमला, अजमेर देबन ने बताया कि भूमिगत जल बढिय़ा न होने के कारण किसान धान की फसल छोड़ कर कपास की फसल की और अधिक आकर्षित हो रहे हैं। उनका कहना था कि कलायत क्षेत्र में कपास की गुणवत्ता सही होने के कारण अन्य क्षेत्रों के व्यापारी कलायत आते हैं व कलायत मंडी में प्रदेश की अन्य मंडियों की तुलना में दाम में अधिक रहते हैं। किसानों का कहना था कि बेमौसमी बारिश ने कपास की पैदावार व गुणवत्ता को प्रभावित कर दिया है जिसके कारण से मंडी में आवक की संभावना गत वर्ष की तुलना में कम ही रहने वाली है। वैसे कलायत मंडी में कपास व धान की आमद शुरू हो गई है पर धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। फिलहाल इस समय मंडी में 1509 धान 2450 रुपए प्रति क्विंटल व कपास 4300 से लेकर 4450 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है।

किसानों को नही आने दी जाऐगी कोई परेशानी:-
मंडी प्रधान रणधीर सिंह चहल ने बताया कि मंडी में कपास आना तो शुरू हो गई है जिसे स्थानीय व्यापारियों द्वारा ही खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीजन में किसानों व व्यापारियों की किसी प्रकार की कठिनाई नही आने दी जाएगी।
विज्ञापन


फोटो नंबर-36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed