फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए किया टीमों का गठन

अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए किया टीमों का गठन

Tue, 19 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए किया टीमों का गठन
अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए किया टीमों का गठन
विज्ञापन

केंद्रों की जांच के लिए होगा औचक निरीक्षण-डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि लिंग पहचान करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों के मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें गठित करके इन केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया जाएगा।

डीसी कार्यालय में लिंगानुपात में सुधार के लिए पीएनडीटी व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक में प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन परिवारों में पहली लड़की पैदा हुई है तथा दूसरा बच्चा पैदा होने वाला है। ऐसे परिवारों पर विशेष नजर रखने के साथ-साथ प्रसव करवाने वाले स्थानों की ट्रैकिंग की जाएंगी। इस कार्य के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए सभी स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टैंड, लघु सचिवालय, हेल्थ सेंटरों, अटल सेवा केंद्रों पर ड्राप बाक्स लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसे मामलों की सूचना इन बाक्स में डाल सके। बैठक में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश सुशील कुमार, सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन, डिप्टी सीएमओ डा. नीलम कक्कड़, एलडीएम आरके कटारिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed