{"_id":"62363f6bf8d0f83d6e4db430","slug":"1000-hi-tech-libraries-and-gyms-to-be-built-in-villages-kaithal-news-knl1022885107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में बनेंगी 1000 हाईटेक लाइब्रेरी और जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में बनेंगी 1000 हाईटेक लाइब्रेरी और जिम
विज्ञापन
1000 hi-tech libraries and gyms to be built in villages
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांड। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली शनिवार को गांव खेड़ी रायवाली में आयोजित मधुर मिलन समारोह में पहुंचे। समारोह में ग्राम वासियों पर फूल बरसाकर मधुर मिलन समारोह की बधाई दी। गांव वासी जसबीर सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गांवों में एक हजार हाईटेक लाइब्रेरी व जिम बनाई जाएंगी। हरियाणा के गांवों में 2 तिहाई आबादी बसती है। गांव में भी शहरों जैसी सुविधा मुहैया करवाई जाएंगी। गांवों में कम्यूनिटी सेंटर बनाए जाएंगे, जिसमें सभी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को मिलेगी। इस वर्ष सरकार द्वारा 3400 तालाबों को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। फाइव पौंड सिस्टम से पानी की समस्या दूर होगी।
कार्यक्रम संयोजक बचना राम व जसबीर सिंह ने मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के सामने ग्राम पंचायत से वाल्मीकि चौपाल के जमीन का हस्तांतरण, महिलाओं के लिए मनेरगा स्कीम के तहत गांव में काम उपलब्ध करवाने, स्टेडियम का सुधार करना, जोगी बस्ती से जसबीर के मकान तक फिरनी रोड का निर्माण करने, मिडिल स्कूल में कमरों का निर्माण करवाने, गुर्जर चौपाल के अधूरे कार्य को पूर्ण करवाने, जोगी व बैकवर्ड चौपालों की रिपेयर करवाने जैसी मांगें रखीं। पंचायत मंत्री ने सभी मांगों को मानते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी मांगों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजें। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर गोलन ने भी सभा को संबोधित किया। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल, राजू ढुल पाई व जजपा जिला अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।
काम किया है, काम करेंगे
इसके बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि काम किया काम करेंगे की नीति पर गठबंधन सरकार चल रही है। चुनाव से पूर्व जो भी वायदे किए है एक-एक करके उन्हें पूर्ण किया जा रहा है। पंचायत चुनावों के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जैसे ही कोर्ट का फैसला आएगा सरकार तुरंत चुनाव करवाने के लिए तैयार है। जिला परिषद में घोटाले के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसी बात है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर गोलन, जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल, जजपा नेता राजू ढुल पाई, जजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बचना राम गुर्जर, जसबीर गुर्जर, साधवी देवा ठाकुर, बलराज नौच भी मौजूद थे।