फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 new dengue cases were found in a single day, the figure was 95

एक ही दिन में डेंगू के 10 नए केस मिले, आंकड़ा हुआ 95

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
10 new dengue cases were found in a single day, the figure was 95
जिले में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को एक ही दिन में जिले में डेंगू से पीड़ित 10 मरीज पाए गए। ये मरीज कलायत, चंदाना, सेगा, क्योडक, प्रताप गेट, अमरगढ़ गामड़ी, भगत सिंह कॉलोनी, शक्ति नगर व डोगरा गेट के पास पाए गए। अन्य स्थानों पर एक-एक और सेगा गांव में दो मरीज पाए गए हैं। पीड़ितों में से 10 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं, जबकि 18 का अस्पतालों के बाहर इलाज जारी है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 95 केस पाए गए हैं, लेकिन उनमें से 67 ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक मरीजों के डेंगू की जांच के लिए 610 सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को भी 37 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के संभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है ताकि डेंगू के लारवा को खत्म किया जा सके। जिन घरों में लारवा मिला है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बुखार से पीड़ित सभी लोगों के सैंपल लेते रहें और जिला वासियों को डेंगू से बचाव के प्रति भी जागरूक करते रहें। उन्होंने आमजन को आह्वान भी किया कि डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं है। अपने घरों में लारवा न पनपने दें और घर के आस-पास साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन

गांव तारांवाली में राजकीय प्राथमिक पाठशाला तारांवाली में रेडक्रॉस काउंसलर गुरदीप सिंह ने बच्चों को डेंगू के कारण व लक्षणों के साथ-साथ बचाव के उपाय बताए। गुरदीप सिंह ने बताया कि डेंगू का मच्छर हमारे घरों में फ्रिज, मनीप्लांट की बोतल, कूलर व अन्य छोटी-छोटी जगहों पर पाया जाता है। यह मच्छर दिन में ही लोगों को काटता है। ऐसे में हमें सिर्फ सावधानियां बरतने की जरूरत है। हमें डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। शिक्षक सुरजीत राम खरकां ने बच्चों को बताया कि हमें घरों में कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। अगर कहीं पानी जमा होता है तो इसे कीटाणु रहित करना चाहिए। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, मंजीत सिंह व शीशपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed