फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 math teachers will work as master trainers

Kaithal News: मास्टर ट्रेनर के रूप में 10 गणित अध्यापक करेंगे काम

Tue, 18 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
10 math teachers will work as master trainers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गणित ओलंपियाड कार्यक्रम में जिले के 10 गणित अध्यापक मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे, जो अपने-अपने विषय का एक-एक टॉपिक 61 अध्यापकों को पढ़ाएंगे। इन सभी टॉपिक्स को संकलित कर एक विशेष गणित ओलंपियाड तैयारी पुस्तक तैयार की जाएगी, जो इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड (आईएमओ), हरियाणा मैथ्स ओलंपियाड, एवं विद्यार्थियों की वर्तमान कक्षाओं—बाल वाटिका से 12वीं तक—के सिलेबस के साथ समन्वय स्थापित करेगी।

इस पुस्तक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थी किसी भी एक टॉपिक को बाल वाटिका से 12वीं तक एक ही बार में सम्पूर्ण रूप से समझ सकें। सभी 10 टॉपिक पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी आईएमओ और हरियाणा मैथ्स ओलंपियाड देने के योग्य हो पाएंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक टॉपिक पर आधारित 30 ओलंपियाड स्तर के प्रश्न अभ्यास हेतु दिए जाएंगे तथा अतिरिक्त 30 प्रश्न मौके पर हल कराए जाएंगे, ताकि अध्यापक भविष्य में विद्यालयों में ओलंपियाड प्रशिक्षण को प्रभावशाली रूप से लागू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के निर्देशन में गणित ओलंपियाड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक संस्कृत मंत्र के साथ हुई। उद्घाटन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि यह प्रयास जिले के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में जिले के 61 गणित अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल हैं।


इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश गर्ग, डाइट इंचार्ज चंद्र किशोर राय, गणित ओलंपियाड की कंटेंट टीम के नोडल राममेहर, डाइट फैकल्टी मिकेंद्र कुमार व वरिष्ठ प्रध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed