फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 cases of cyber fraud registered in one day, loss of more than four lakhs

Kaithal News: एक दिन में साइबर ठगी के 10 केस दर्ज, चार लाख से अधिक की चपत

Sat, 06 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
10 cases of cyber fraud registered in one day, loss of more than four lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को अलग-अलग थानों में साइबर ठगी के 10 केस दर्ज किए गए। इन मामलों में आरोपियों ने मिलकर चार लाख रुपये से अधिक की राशि ठग ली।

पुलिस के अनुसार, अज्ञात ठगों ने लोगों से क्रेडिट कार्ड डिटेल, ओटीपी और अन्य ऑनलाइन तरीकों से रकम निकाल ली। मामले कैथल सदर, गुहला, कलायत, राजौंद, सिविल लाइन कैथल, ढांड और शहर थाने में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


n
केस नंबर 01 ः गुहणा निवासी अमित ने शिकायत दी कि 15 जुलाई को अज्ञात आरोपी ने क्रेडिट कार्ड पर लगी स्कीम हटाने के बहाने 47,297 रुपये की ठगी कर ली।

n
केस नंबर 02 ःबड़सीकरी खुर्द निवासी हरिंदर कौर ने बताया कि 17 मई को अज्ञात आरोपी ने उसके खाते से 45,000 रुपये निकाल लिए। घटना का पता मोबाइल पर संदेश आने पर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


n
केस नंबर 03 ः कुराड़ निवासी सुरेश देवी ने बताया कि 20 जून को रिवार्ड का लालच देकर अज्ञात आरोपी ने ओटीपी लेकर 50,000 रुपये की ठगी कर ली।

n
केस नंबर 04 ः अनाज मंडी निवासी अनु अग्रवाल के खाते से 5 जून को 10,000 रुपये की ठगी की गई।

n
केस नंबर 05 ःराजौंद निवासी रोहताश ने बताया कि 22 अगस्त को ऑनलाइन फ्रॉड कर अज्ञात आरोपी ने 35,000 रुपये निकाल लिए।

n
केस नंबर 06 ः जनकपुरी कॉलोनी निवासी मामला राम ने बताया कि 5 अगस्त को योनो एसबीआई ऐप के माध्यम से अज्ञात आरोपी ने 49,500 रुपये निकाल लिए।

n
केस नंबर 07 ः बरोट निवासी मोहन लाल ने 26 जुलाई को खाते से 25,900 रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

n
केस नंबर 08 ःपोबाला निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 1 जुलाई को खुद को एसबीआई एजेंट बताकर अज्ञात आरोपी ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 22,970 रुपये ठग लिए।


n
केस नंबर 09 ः माजरी निवासी बूटा सिंह के खाते से 31 मई को नया क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 20,800 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए।

n
केस नंबर 10 ः सिरटा रोड कैथल निवासी सुरेश ने बताया कि 24 फरवरी को अज्ञात आरोपी ने खाते से 74,000 रुपये की ठगी कर ली।

नागरिकों से अपील की कि bs किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी बैंक डिटेल साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना पुलिस से संपर्क करें।

-आस्था मोदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed