फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1.72 lakh MT wheat will go directly to silos or trains

नौ अनाज मंडियों का एक लाख 72 हजार एमटी गेहूं जाएगा सीधा साइलो या ट्रेनों में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
1.72 lakh MT wheat will go directly to silos or trains
कैथल। मौजूदा सीजन में एक लाख 72 हजार एमटी गेहूं को गोदाम में स्टोर करने के बजाय सीधा ट्रेनों और गांव सोलूमाजरा स्थित अदानी ग्रुप के साइलोज में भेजा जाएगा। रेल हेड से गेहूं ट्रेनों के जरिए प्रदेश से बाहर भेज दिया जाएगा। एफसीआई ने इस संबंध में खरीद एजेंसियों को निर्देश जारी करते हुए पत्र भेजा है। इसका मकसद है कि गेहूं को खुले में स्टोर नहीं करना पड़े। साथ ही एफसीआई का स्टोरेज का खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में छह लाख 75 हजार 774 एमटी गेहूं की खरीद की गई थी। इसमें से भारी मात्रा में गेहूं अब भी गोदामों में पड़ा है। यही वजह है कि एफसीआई इस बार गेहूं का खुले में भंडारण करने के प्रयास में है। इसके लिए एफसीआई ने डीएफएससी, वेयर हाउस और हैफेड को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कैथल जिले के लिए जारी निर्देश में हैफेड एजेंसी को डीग से पांच हजार, हाबड़ी से सात हजार, पूंडरी से 20 हजार, रसीना से दो हजार 700 एमटी गेहूं को साइलोज सोलूमाजरा भेजा जाएगा। कैथल से 20 हजार एमटी गेहूं सीधा अदानी के साइलोज और रेलवे हेड पर भेजा जाएगा। वहां से इसे सीजन के दौरान ही दूसरे राज्यों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार हरियाणा वेयरहाउस एजेंसी की ओर से क्योड़क मंडी से छह हजार, पूंडरी से पांच हजार, सीवन मंडी से दो हजार एमटी गेहूं को सोलूमाजरा में स्थित साइलोज में भेजा जाएगा जबकि कैथल अनाज मंडी से 10 हजार एमटी, चीका से 25 हजार एमटी और पाई से 10 हजार एमटी गेहूं सीधे रेल हेड पर भेजा जाएगा। इसके अलावा डीएफएससी की ओर से पूंडरी से 20 हजार एमटी, सीवन से 10 हजार एमटी को सोलूमाजरा के साइलोज और चीका से 10 हजार एमटी व कैथल से 20 हजार एमटी गेहूं सीधा रेल हेड पर भेजा जाएगा।

डीएफएससी प्रमोद शर्मा ने बताया कि एफसीआई ने आदेश जारी किया है कि 1.72 लाख एमटी गेहूं खरीद एजेंसियां साइलोज और रेल हेड पर भेजेंगी। इस गेहूं को गोदामों में स्टोर करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यह सीधा या तो साइलोज में या फिर रेल के माध्यम से प्रदेश से बाहर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed