फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1.50 crore budget released for Block Committee Dhand

कैथल: ब्लॉक समिति ढांड के लिए 1.50 करोड़ का बजट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
1.50 crore budget released for Block Committee Dhand
ढांड। ब्लॉक समिति ढांड के सदस्यों की पहली बैठक बीडीपीओ कार्यालय ढांड में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक समिति की अध्यक्ष रितु देवी ने की। बैठक में 19 में से 18 सदस्यों ने हिस्सा लिया जबकि एक सदस्य की चुनाव परिणाम से पहले ही मौत हो चुकी है। बैठक के दौरान ब्लॉक के सभी वार्डों में विकास कार्यों पर चर्चा की। मौजूद सदस्यों ने अध्यक्ष को कहा कि सभी वार्डों का विकास कार्य एक समान रूप से किया जाए। किसी भी वार्ड के साथ कोई भेदभाव न किया जाए। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि विकास कार्यों के मामले में सभी एकजुट हैं। किसी भी वार्ड के भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष रितु देवी ने कहा कि वह 19 वार्डों में एक समान रूप से विकास कार्य करवाने के लिए वे वचनबद्ध है। सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने की नई परंपरा आरंभ की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्य अपने वार्ड में विकास कार्यों के लिए लिखित में दें। उसके बाद मिल बैठकर आपसी सहमति से बजट का वितरण किया जाएगा। कार्यकारी अधिकारी एवं बीडीपीओ ढांड भजन लाल ने बताया कि सरकार की ओर ब्लॉक समिति ढांड के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये का बजट जारी किया है, जिसको सदस्यों की सहमति से विकास कार्यों के लिए जारी किया जाएगा। बीडीपीओ. ने सभी सदस्यों को कहा कि दो लाख रुपये से अधिक राशि के विकास कार्य ई-टेंडरिंग से करवाए जाएंगे। इसके अलावा बीडीपीओ ने सदस्यों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। इस मौके पर बीईओ गिरीश कौशिक, सीडीपीओ विनिता, मुख्य लिपिक चांदी राम, दिलबाग सिंह लेखाकार, मोहित वालिया, अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीपीओ से घटिया राशन की शिकायत
ब्लाक समिति सदस्य राहुल बाल्मीकि कौल ने आंगनबाड़ी केंद्र कौल में घटिया किस्म का राशन वितरण किए जाने की शिकायत सीडीपीओ को की। उसने आरोप लगाया है कि कौल के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को घटिया किस्म का राशन दिया जा रहा है। जो मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। इसकी जांच कर तुरंत प्रभाव से उच्च क्वालिटी का राशन वितरित करवाया जाए। सीडीपीओ बैठक में इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। राहुल ने बीईओ को कौल के सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम ना करवाए जान की भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed