{"_id":"624d7199a23fdc7bf92c21ec","slug":"jind1649242521","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ छेड़छाड़ करने, अप्राकृतिक यौन शोषण करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चार नामजद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला के साथ छेड़छाड़ करने, अप्राकृतिक यौन शोषण करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चार नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ छेड़छाड़ करने, अप्राकृतिक यौन शोषण करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चार नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नरवाना थाना क्षेत्र की एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, देवर द्वारा छेड़छाड़ करने तथा पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में नरवाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी मार्च २०१८ में ढाकल गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसकी पति, देवर, ससुर व सास ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा पति ने अप्राकृतिक यौन शोषण किया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन