फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दूसरे दिन भी कर्मचारी संगठनों व ट्रेड यूनियन की हड़ताल जारी

दूसरे दिन भी कर्मचारी संगठनों व ट्रेड यूनियन की हड़ताल जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी कर्मचारी संगठनों व ट्रेड यूनियन की हड़ताल जारी
बस के इंतजार में पर यात्री - फोटो : Amar Ujala
जींद। कर्मचारी संगठनों व ट्रेड यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल जिले भर में दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान हालांकि बिजली-पानी व स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रही, लेकिन परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
जींद में अधिकतर बसों का परिचालन फिलहाल नए बस अड्डे से हो रहा है। ऐसे में लोग ऑटो में किराया लगाकर नए बस स्टैंड तक तो जा रहे हैं, लेकिन यहां सिर्फ निजी परिवहन समिति या कैब का ही सहारा मिल रहा है। ऐसे में लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि सामान्य दिनों में बस को चलाने का तय समय रहता है, लेकिन हड़ताल के कारण निजी ऑपरेटर भी बस पूरी तरह से भर कर ही चला रहे हैं। ऐसे में गर्मी के कारण बेहाल रहे। हालांकि मंगलवार शाम से बस सेवा सामान्य हो जाएगी। लंबे रूटों पर जाने वाली बस मंगलवार शाम को निकलने लगेंगी। रोडवेज के महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि निजी बस चल रही हैं, लेकिन सरकार बस पूरी तहर से बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed