{"_id":"56e4610d4f1c1bbc758b4598","slug":"jind-news-hindi-news-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी खाद्य पदार्थों के लिए स्वास्थ्य विभाग की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी खाद्य पदार्थों के लिए स्वास्थ्य विभाग की छापामारी
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मारा दुकानों पर छापा।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे की करियाणा और मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ओमकुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करियाणा व मिठाइयों की दुकानों से सैंपल लिए और सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शनिवार को पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ओमकुमार की टीम ने करियाणा व मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने करियाणा की दुकानों से चायपति, घी व अन्य वस्तुओं के सैंपल लिए। वहीं मिठाई की दुकानों से भी सैंपल लिए गए। विभाग द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार विभाग की कार्रवाई को देखते हुए दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
विभाग की टीम ने दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए। डॉ. ओमकुमार ने बताया कि करियाणा व मिठाई की दुकानों से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। यदि जांच में कोई सैंपल फेल आता है तो उस दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।