{"_id":"56dc7b3b4f1c1bf14d8b45d7","slug":"political-news-hooda-political-adviser-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा ने पार की हदें, दर्ज हो राजद्रोह का मुकदमा : बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा ने पार की हदें, दर्ज हो राजद्रोह का मुकदमा : बिश्नोई
Jhajjar, Haryana, India
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने हिंसा को लेकर फिर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश के आपसी भाईचारे को समाप्त करने की साजिश रचकर राज्य में आग लगाने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजनीतिक स्वार्थ की सभी हदें पार कर दी हैं। रोहतक, झज्जर व सोनीपत जिलों में हुड्डा तथा हिसार, फतेहाबाद, कैथल जिलों में इनेलो के लोगों ने आंदोलन को भड़काया। जिस तरह से 10 दिनों तक राज्य में आगजनी, लूटपाट, तोड़फोड़ का माहौल रहा, उससे लोगों को बंटवारे तथा 1984 के दंगों की याद ताजा हो गई। पीड़ित लोग प्रशासन को वीडियो, फोटो के माध्यम उपद्रवियों की शिकायत कर रहे हैं, परंतु प्रशासन उल्टा पीड़ितों पर ही मुकदमे दर्ज कर रहा है।
बिश्नोई ने रविवार को झज्जर में छावनी मोहल्ला व अन्य स्थानों पर हिंसा के शिकार लोगों के घर-घर, दुकान-दुकान जाकर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ितों से सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यवाही बारे जाना। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने 36 हजार करोड़ रुपये के संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। हजकां अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि आंदोलन की आड़ में सरकारी संपत्ति, लोगों की निजी संपत्ति को लूटने व नुकसान पहुंचाने वाले लुटेरों को सबक सिखाने के लिए विशेष तौर पर आपराधिक कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानून बनाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान प्रो. रोशनलाल यादव, बेगराज यादव, बलजीत सिंह एडवोकेट, उमेद सिंह, राममेहर डीपी, योगेन्द्र नाथ मल्होत्रा, नंद भटनागर, प्रमोद सिंह पुरिया, धर्मवीर सैन, अखिलेश शर्मा, जसबीर सैनी पार्षद, यशपाल सैनी, रामअवतार यादव, उर्मिल भारद्वाज, रामचंद्र पांचाल, भगस्वरूप गौतम, सचिन बाल्मीकि, नरेश कुमार वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।