फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, Haryana exam, jhajjhar/bahadurgrah

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज से

Tue, 08 Mar 2016 12:31 AM IST
Jhajhar/Bahadurgrah
Jhajhar/Bahadurgrah Updated Tue, 08 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
hindi story, Haryana exam, jhajjhar/bahadurgrah
परीक्षा - फोटो : Bureau
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार 8 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षाओं के सफल संचालन व नकल रहित कराने के लिए बोर्ड व प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। बहादुरगढ़ में 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 9 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर की री-अपीयर तो द्वितीय सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। नियमित 10वीं की परीक्षा सुबह के सत्र में 11 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक होगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं अढ़ाई बजे से लेकर पांच बजे तक संपन्न होगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित कराने के लिए बोर्ड व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उड़न दस्ते गठित किए गए हैं। यही नहीं स्पेशल एसटीएफ व आरएएफ सेल भी गठित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले स्टाफ की रेडम प्रणाली से नियुक्तियां की गई है।

शिक्षा विभाग हरियाणा व बोर्ड द्वारा परीक्षा ड्यूटी को अनिवार्य घोषित किया गया है। इसमें किसी भी तरह की तब्दीली नहीं की जाएगी। परीक्षा संचालन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने के अलावा बोर्ड द्वारा कंप्यूटर प्रणाली से की जाने वाली नियुक्तियों में जिला स्तर पर भी किसी तरह का कोई फेर बदल न करने के निर्देश दिए हुए हैं।

परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा समयावधि दौरान फोटो कापी मशीनों के चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक परीक्षा दिवस को उपमंडल स्तर पर केंद्र अधीक्षकों को केवल उसी दिन के विषय के प्रश्न पत्रों के पैकेट दिए जाएंगे। यह सब प्रश्न पत्रों के लीक न होने को लेकर किया गया है।
-ये होंगे परीक्षा केंद्र
उपमंडल में गांव छारा, बुपनिया, बादली, माजरी, आसोदा, खरहर, कानोंदा, डाबोदा कलां, नूना माजरा, बादली, जसोरखेड़ी, परनाला, न्यू ईरा, न्यू शताब्दी, एचआर जनता, एसआर सीनियर सेकेंडरी, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स व ब्याज, वैश्य हाई स्कूल, वैश्य आर्य कन्या विद्यालय माल गोदाम में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कुछ में दोनों की तो कुछ में 10वीं व 12वीं की ही परीक्षा होंगी।

- पंचायतों की भी लें मदद
परीक्षा केंद्र के मुख्य अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे नकल रहित कराने के लिए ग्राम पंचायतों व एसएमसी सदस्यों का भी सहयोग लें। किसी भी तरह से अनुचित साधनों का प्रयोग न होने दें। यदि परीक्षा में स्कूल की कोई अनियमितताएं सामने आती है तो तुरंत उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बोर्ड व प्रशासन के उड़नदस्ता टीमें नकल करने वालों पर पूरी तरह से नकेल कसेंगी।

- मदन चोपड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed