{"_id":"56e0750d4f1c1b045f8b4568","slug":"hindi-story-chairman-election-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर और बेरी में नहीं हो पाया चेयरमैन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर और बेरी में नहीं हो पाया चेयरमैन का चुनाव
Jhajhar/Bahadurgrah
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन चुनाव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत समिति झज्जर और बेरी का चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव कोरम पूरा न होने की वजह से नहीं हो पाया। दोनों ही स्थानों पर भापा ने अपने समर्थकों को कुर्सी पर बैठाने का जोर लगाए था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर सदस्य ही बैठकों में नहीं पहुंचे और चुनाव स्थगित करना पड़ा।
30 सदस्यों वाली झज्जर पंचायत समिति में मात्र 3 सदस्य ही बैठक में पहुंचे, वहीं 23 सदस्यों वाली बेरी पंचायत समिति में 12 सदस्य ही बैठक में आए। बैठक में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण दोनों ही स्थानों पर चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव स्थगित करना पड़ा।
तीन अंदर तो छह बाहर
पंचायत समिति झज्जर की पहली बैठक बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में बुलाई गई। बैठक में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों का ही चुनाव होना था। इनको लेकर पंचायत समिति सदस्य जहां पिछले कई दिनों से गुटबंदी में जुटे थे, वहीं प्रशासन की ओर से भी सभी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। झज्जर पंचायत समिति में 30 सदस्य हैं। इनके लिए बैठक सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई थी।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से बीडीपीओ आशीष कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस बैठक में पंचायत समिति के मात्र 3 सदस्य ही पहुंचे। अधिकारियों ने इसके बाद एक घंटे तक सदस्यों का इंतजार किया। बार-बार आवाज लगाई गई, लेकिन संख्या तीन ही रही। अन्य 6 सदस्य बाहर बरामदे में घूमते रहे, लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए। एक घंटा पूरा होने पर उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर करवाकर बैठक व चुनाव को स्थगित कर दिया गया।
चुनाव के लिए बीस सदस्यों की है जरूरत
झज्जर पंचायत समिति में 30 सदस्य हैं। यहां पर चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव कराने के लिए 20 सदस्यों की जरूरत थी। बीडीपीओ आशीष ने बताया कि मीटिंग में केवल तीन सदस्य ही पहुंचे और छह सदस्य बाहर घूमते दिखे। जिस कारण चुनावी कोरम पूरा न होने के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया। अब चुनाव आयोग द्वारा अगली तारीख जारी करने के बाद ही चुनाव होगा।
बेरी में 23 में से 12 सदस्य ही बैठक में पहुंचे
बेरी। बुधवार को ब्लॉक समिति के चुनाव में कोरम पूरा न होने की वजह से चुनाव को स्थगित कर दिया गया। बेरी में ब्लॉक समिति का चुनाव को करवाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर रखी थी। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। आखिर समय तक अधिकारी चुनाव कराने के लिए डटे रहे, लेकिन पंचायत समिति के 23 सदस्यों में यहां केवल 12 सदस्य ही पहुंचे। सदस्यों की संख्या कुल संख्या के दो तिहाई न होने पर चुनाव को स्थगित कर दिया गया।
16 सदस्यों की थी जरूरत
23 सदस्यों वाली बेरी पंचायत समिति में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए बैठक में 16 सदस्यों का पहुंचना जरूरी था। लेकिन यहां 23 सदस्यों में से केवल 12 सदस्य ही पहुंचे। अधिकारियों ने करीब घंटे भर का इंतजार किया, लेकिन सदस्यों की संख्या ज्यादा नहीं हुई तो चुनाव को स्थगित कर दिया गया।
ये लोग चुनाव में भाग लेने पहुंचे
वार्ड एक से पूनम, वार्ड 2 उर्मिला, वार्ड 4 रमेशचंद्र , वार्ड 6 संजीव कुमार, वार्ड 8 सीमा देवी, वार्ड 13 पवन कुमार, वार्ड 14 सुनीता, वार्ड 16 पवन कुमार, वार्ड 18 सुशील कुमार, वार्ड 19 से सत्यवान, वार्ड 20 सूबे सिंह, वार्ड 21 जसवीर, सभी मेंबरों का कहना था कि आज चुनाव में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बनने के लिए आए थे और कोरम पूरा नहीं हुआ तो चुनाव को स्थगित कर दिया गया।
वर्जन
चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी और कोरम पूरा नहीं हुआ जिसकी वजह से चुनाव को स्थगित करना पड़ा। कोरम को पूरा करने के लिए 16 सदस्यों का होना जरूरी है और बुधवार को तो चुनाव में सिर्फ 12 सदस्य ही पहुंचे।
- इकबाल राठी, साल्हवास के बीडीपीओ