फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news, hindi news, Jaat aarakshan sangharsh samiti, Daljeet Panghaal, hisar

सरकार वादे से मुकरी तो सख्त कदम उठाएगी समिति

Sun, 06 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 06 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
hisar news, hindi news, Jaat aarakshan sangharsh samiti, Daljeet Panghaal, hisar
जाट आरक्षण संघर्ष समिति - फोटो : bureau

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष दलजीत पंघाल ने कहा कि इसी विधानसभा सत्र में आरक्षण विधेयक लाने के वादे से सरकार मुकरी तो हम सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे। आंदोलन के समय साजिश के तहत कराई गई लूटपाट, आगजनी में जाट समाज के निर्दोष को फंसाया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इस पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराई जाए।

विज्ञापन


जाट धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए दलजीत पंघाल ने कहा कि जाट समाज किसी जाति या व्यक्ति से आरक्षण नहीं मांग रहा। हम सरकार से आरक्षण मांग रहे हैं। केंद्र में 2278 जातियों को ओबीसी में आरक्षण मिला हुआ। आज तक किसी जाति को मिला आरक्षण वापस नहीं लिया गया।
विज्ञापन


केवल जाट समाज के आरक्षण को छीना गया। गुजरात में पटेल, महाराष्ट्र में मराठा, आंध्रप्रदेश में कापू जाति आरक्षण मांग रही है। क्या ओबीसी की ब्रिगेड वहां जाकर भी विरोध करेगी। सैनी, अहीर, गुर्जर के साथ जाट को भी आरक्षण दिया गया था। हमारा आरक्षण काट दिया तो हमने इन जातियों का आरक्षण खत्म कराने के लिए कभी मांग नहीं  की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed