फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news, hinidi news, murder, cirme, hisar

लेनदेन के मामले में फैक्ट्री मालिक की हत्या

Sat, 05 Mar 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 05 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
hisar news, hinidi news, murder, cirme, hisar
पुल‌िस - फोटो : bureau
तोशाम रोड पर स्थित हाजमपुर गांव में वीरवार की रात को योगेश ट्रेडिंग कंपनी के पार्टनर 25 वर्षीय हाजमपुर निवासी संदीप की हत्या कर दी गई। उसके सिर और मुंह पर चोट मारी गई है। खून से लथपथ उसका शव शुक्रवार को फैक्ट्री से बरामद किया गया। आरोपी संदीप की बाइक और नकदी भी अपने साथ ले गए। हत्या की वजह लेन-देन व रंजिश बताई जा रही है। सदर पुलिस ने मृतक के भाई पवन के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाजमपुर में योगेश ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गोबर व अन्य चीजों को मिलाकर भट्ठी में जलाने के काम आने वाली गिट्टी बनाई जाती थी। संदीप इस फैक्ट्री में हिस्सेदार था। पवन ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि संदीप वीरवार की शाम 7 बजे अपने घर से फैक्ट्री गया था। उसने वहां राम सिंह कॉलोनी निवासी विक्की, हाजमपुर निवासी नितिन उर्फ गोलू के साथ कथित तौर पर शराब का सेवन किया। रात को संदीप अपने घर नहीं लौटा। शिकायत में पवन ने कहा कि शुक्रवार की सुबह उसे विजेंद्र यादव उर्फ काला ने सूचना दी कि फैक्ट्री में उसके भाई का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन



पवन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का बड़सी निवासी कुलदीप तथा दिलबाग से लेनदेन भी था। शिकायत में कहा गया है कि रात को फैक्ट्री में राजन तथा सुनील नाम के दो कारिंदे भी थे। सुबह ये दोनों कारिंदे वहां नहीं मिले तथा फैक्ट्री से संदीप की बाइक, मोबाइल फोन तथा नकदी भी चोरी हो चुकी थी। पवन ने पुलिस को दी शिकायत में शक जाहिर किया है कि कुलदीप, दिलबाग, राजन तथा सुनील ने उसके भाई की हत्या की है। सदर थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों  के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व ही आए थे मजदूर
संदीप के साथी श्याम ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही फैक्ट्री में यूपी निवासी दो मजदूरों राजन व सुनील को काम पर लगाया गया था। फिलहाल पुलिस काला, नितिन, विक्की आदि से पूछताछ कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक लड़का व एक लड़की  छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed