{"_id":"56ddd3184f1c1bec258b45b0","slug":"hisar-hindi-news-crime-rape-attempt-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शहर की एक नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में 19 साल के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
एक आदमी ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि वह और उनकी पत्नी रोज काम पर जाते हैं। पड़ोस के एक घर में हमारा आना-जाना है। उस परिवार पर हमें पूरा विश्वास था। करीब सप्ताह भर पहले तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली उनकी लड़की घर पर अकेली थी। हमें जिस परिवार पर पूरा भरोसा था, उस परिवार का 19 साल का लड़का उनकी बेटी को बाथरूम में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
यही नहीं लड़के ने यह बात किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। बच्ची सहमी-सहमी रहने लगी। बच्ची की मां ने दाल में कुछ काला जानकर उससे बात की तो उसने आपबीती बताई। यह सुनकर बच्ची की मां हैरान रह गई। महिला ने इसका उलाहना पड़ोसी परिवार के सदस्यों को दिया। वे उल्टा उन्हीं को डांटने लगे। महिला थाना पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। बाद में नामजद युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन