फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   politics, ZP election, chairman, fatehabad

बैकफुट पर बीजेपी, बराला के घर पहुंचे महज पांच जिप पार्षद

Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
politics, ZP election, chairman, fatehabad
चुनाव - फोटो : file
जिला परिषद चेयरमैन की दौड़ में भाजपा को पिछड़ते देख भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला खुद मैदान में उतरे तो सही लेकिन मैदान में उतरते ही उन्हें शह और मात के इस खेल में भाजपा की पतली हालत का अंदाजा भी हो गया। दरअसल जिले में लगातार बदलते चुनावी समीकरणों के बीच रविवार को होने वाली जिला परिषद की चुनावी बैठक से पहले शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने डांगरा में अपने पैतृक निवास पर जिप पार्षदों की बैठक बुलाई। सूचना है कि बैठक में जिला परिषद के 18 में से महज 5 पार्षद ही पहुंचे। इससे पहले, बराला की ब्रेकफास्ट दावत में भी सात पार्षद पहुंचे थे। बराला की दावत में मौजूद रहे कस्वां दंपति शुक्रवार को बराला के निवास पर हुई बैठक से नदारद थे। वार्ड नंबर-5 की युक्ति गोदारा भी टोहाना नहीं पहुंची। हालांकि, उनका खुद का मोबाइल नंबर बंद है लेकिन चुनाव के दौरान उनके सारथी बने देवर आकाश गोदारा ने युक्ति के टोहाना जाने की खबरों से इंकार किया है।
विज्ञापन


बुखार के बावजूद बराला ने ली बैठक
गृह जिले में जिप चौधर को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को बुखार होने के बावजूद उन्होंने जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों से मुलाकात की। साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं एवं पदाधिकारियों से भी जिप चेयरमैन चुनाव पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि फिलहाल स्थानीय नेताओं ने बराला को फिलहाल जिप चेयरमैन का चुनाव टलवाने की ही सलाह दी है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को बैठक के दौरान बराला ने जिप चेयरमैन पद के लिए पार्षदों से अलग-अलग बात की। ये भी बताया गया है कि कुछ भाजपा समर्थित पार्षदों ने उन्हें चेयरमैन उम्मीदवार बनाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन


विरोधी गुट से मिले थे राजेश कस्वां
जिस कस्वां दंपति को भाजपा अपने खेमे में मानकर चल रहे थे, वे एक दिन पहले ही विरोधी गुट के पार्षदों के साथ मीटिंग कर चुके हैं। उधर, जिन मंदीप कौर गिल को भाजपा अपना सदस्य बता रही थी, वह भी विरोधी गुट का झंडा उठाए हुए हैं। ऐसे में अपनी ताकत का आकलन करने के लिए ही शुक्रवार को टोहाना में जिप पार्षदों को बुलाया गया था। लेकिन कम सदस्यों के चलते बीजेपी भी बैकफुट पर आती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पार्षदों के टोहाना पहुंचने की सूचना
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को बराला निवास पर पहुंचने वाले जिप पार्षदों में वार्ड-1 से अनिल गोरछियां, वार्ड-8 से सुरजीत ओड, कमला भुक्कर, गीता रानी और जगदीश शामिल रहे। ऐसे में ये माना जा रहा है कि 18 सदस्य वाली जिला परिषद में बीजेपी फिलहाल जिप चेयरमैन चुनाव स्थगित करवाने की स्थिति में भी नहीं है। क्योंकि 18 में अगर 12 सदस्य भी पहली बैठक में पहुंचे तो जिप चेयरमैन का चुनाव करवाना प्रशासन की मजबूरी होगी। ऐसे में संभव है कि चुनाव अधिकारी की ही तबीयत खराब हो जाए।

इस बारे में जब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से बात करने की कोशिश की गई तो उनके सचिव कृष्ण नैन ने बताया कि अध्यक्ष महोदय को बुखार है और वह दवाई लेकर आराम कर रहे हैं।


दूसरी ओर, बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां अभी भी जिप चेयरमैन पद पर भाजपा का कब्जा होने को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि यह कैसे होगा, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। उन्होंने बस इतना कहा कि आप बस छह मार्च तक का इंतजार कीजिए। उन्होंने चुनौती देते हुए फुलां ने कहा कि विरोधी मोर्चा अपना जिप चेयरमैन उम्मीदवार तो घोषित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed