{"_id":"6a3be0b117a606c1c3038f30","slug":"young-boy-dead-body-found-hanging-from-bridge-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohali: पुल से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; सिक्योरिटी गार्ड था अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: पुल से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; सिक्योरिटी गार्ड था अमित
Wed, 24 Jun 2026 07:20 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:20 PM IST
सार
मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी आदित्य के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
मोहाली के सेक्टर-82 स्थित पुल के नीचे बुधवार सुबह एक युवक का शव पुल से लटका हुआ मिला। सुबह वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
सिक्योरिटी गार्ड था अमित
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी आदित्य के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले आदित्य का मोबाइल फोन चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी थी। शिकायत में उसने इलाके के दो-तीन युवकों के नाम भी बताए थे।

मोबाइल चोरी की शिकायत के बाद हुआ विवाद
परिजनों के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद नामजद युवक उनके घर पहुंचे थे और आदित्य के साथ उनका विवाद भी हुआ था। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आदित्य की हत्या की गई और वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पुल से लटका दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सोहाना थाने के एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक नशा करने का आदी था। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की गई है। हत्या संबंधी कोई तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।