{"_id":"67f37ce690036119a001baec","slug":"hitesh-gulia-from-jhajjar-won-gold-medal-in-world-boxing-cup-in-brazil-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 11 साल की उम्र में 55 किलो वजन, वेट कम करने के लिए शुरू की बॉक्सिंग, हितेश ने लगा दी मेडलों की झड़ी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
Haryana: 11 साल की उम्र में 55 किलो वजन, वेट कम करने के लिए शुरू की बॉक्सिंग, हितेश ने लगा दी मेडलों की झड़ी
Mon, 07 Apr 2025 12:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:51 PM IST
सार
हरियाणा के झज्जर के 20 साल के बॉक्सर हितेश गुलिया ने ब्राजील में पहली बार हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत के लिए 70 किग्रा भार वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीता है। हितेश का बचपन में ज्यादा वजन होने की वजह से बॉक्सिंग शुरू की थी।
विज्ञापन
बॉक्सर हितेश गुलिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
14 अक्टूबर 2014 को झज्जर के जिला स्टेडियम में वजन कम करने की मंशा से बॉक्सिंग रिंग में उतरे 11 वर्षीय बच्चे ने विश्व पटल पर देश और हरियाणा का नाम रोशन कर दिया है। झज्जर के गांव जहांगीरपुर निवासी 20 वर्षीय हितेश गुलिया ने ब्राजील में पहली बार आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत के लिए 70 किग्रा भार वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीता है। 15 जनवरी 2022 को भारतीय नौसेना ज्वॉइन करने के बाद हितेश सर्विसेज की टीम के स्टार मुक्केबाज हैं।
विज्ञापन
सेना में जाने से पहले हितेश के कोच रहे हितेश देसवाल ने बताया कि हितेश के पिता सत्यवान गुलिया पेशे से ठेकेदार हैं। हितेश अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। 11 वर्ष की उम्र में हितेश का वजन 55 किग्रा से ज्यादा था। इसी को कम करने की मंशा से पिता ने हितेश को उनकी निगरानी में बॉक्सिंग के रिंग में उतारा था। वर्ष 2014 में महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में हितेश ने मुक्केबाजी में अपना भविष्य संवारने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी।
विज्ञापन
रिंग में अच्छे प्रदर्शन से माता-पिता का बढ़ा हौसला
कोच हितेश देसवाल ने बताया कि हितेश के रिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से उसके माता-पिता को भी प्रोत्साहन मिला। हितेश स्कूल नेशनल चैंपियन और तीन बार स्टेट चैंपियन भी रहे। वर्ष 2022 में नौसेना में भर्ती होने के बाद ऑल इंडिया सर्विसेज प्रतियोगिता में भाग लेकर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं व वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में पदक जीते हैं।
विज्ञापन
हितेश गुलिया की उपलब्धियां
- 16 सितंबर 2018 में हरियाणा स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 19 नवंबर 2019 को अंडर-17 एसजीएफआई मिजोरम में रजत पदक
- 18 सितंबर 2024 सर्विसेज राष्ट्रीय स्वर्ण पदक
- 6 जनवरी 2025 को बरेली में स्वर्ण पदक