फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, rape, labour, wife, daughter in law, life

पत्नी और पुत्रवधू से दुष्कर्म करने पर मजदूर ने दी जान

Fri, 11 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 11 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, rape, labour, wife, daughter in law, life
rape - फोटो : Demo
पत्नी और पुत्रवधू से ईंट भट्ठे के ठेकेदार द्वारा दुराचार कर प्रताड़ित करने से क्षुब्ध मजदूर ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर भट्ठे के ठेकेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक भट्ठे पर रहने वाले मजदूर अमरचंद ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। दोपहर बाद उपचार के दौरान अमरचंद ने दम तोड़ दिया। सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने बताया कि वर्षों से भट्ठे पर रहते हैं। भट्ठे पर काम करने के अलावा खेत में फसल बुआई का काम करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि ठेकेदार उसके परिवार को तंग करता है। काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। दो दिन पहले ठेकेदार ने उसकी पुत्रवधू के साथ भी दुष्कर्म किया। भट्ठा मालिक के तंग करने और पुत्रवधू समेत उससे दुष्कर्म करने की घटना से आहत होकर उसके पति ने जहर निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेेकेदार ने उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रात को महिला और उसकी पुत्रवधू का सामान्य अस्पताल में मेडिकल भी कराया।


अमरचंद की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है। उसकी पत्नी के बयान पर ठेकेदार राजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, उसकी पत्नी और पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म करने, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शव का सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  
रमेश कुमार इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी बवानीखेड़ा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed