{"_id":"5fa2ba2d8ebc3e9bdd1f77bb","slug":"purvanchal-premier-cricket-league-begins-on-december-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में शुरू हो रहा है पूर्वांचल प्रीमियर क्रिकेट लीग, डीडी स्पोर्ट्स पर होगा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में शुरू हो रहा है पूर्वांचल प्रीमियर क्रिकेट लीग, डीडी स्पोर्ट्स पर होगा प्रसारण
Wed, 04 Nov 2020 07:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Nov 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
PPCL
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित पूर्वांचल प्रीमियर टी-20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आगाज छह दिसंबर को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। आठ दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में पूर्वांचल की 12 उत्कृष्ट टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। 13 दिसंबर को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
पूर्वांचल क्रिकेट संघ (पीसीए) के अध्यक्ष अंशुल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। जो लोग स्टेडियम तक नहीं आ सकेंगे। उनके लिए सभी मैचों का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। कलर ड्रेस और सफेद गेंद से आयोजित प्रतियोगिता में पूर्वांचल के जिलों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
इन टीमों के बीच होगा मुकाबला
गोरखपुर चैलेंजर्स, किंग्स इलेवन अयोध्या, पीसीए एकादश, आजमगढ़ वारियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बस्ती, काशी विश्वनाथ एकादश वाराणसी, बलिया सुपर किंग्स ,गाजीपुर रॉयल्स, सुल्तानपुर पैंथर, बहराइच राइडर्स, गोंडा लायंस और सनराइजर्स बाराबंकी।
विज्ञापन