फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Railway Dehradun Special Train List: Dehradun special train will start running from December 2

Special Train: दो दिसंबर से चलने लगेगी देहरादून स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 28 Nov 2020 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Dehradun Special Train List: Dehradun special train will start running from December 2
देहरादून स्पेशल ट्रेन: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। देहरादून एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने दो दिसंबर से चलाने का निर्णय लिया है। 05005 गोरखपुर-देहरादून द्विसाप्ताहिक स्पेशल दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलाई जाएगी। 05001 मुजफ्फपुर-देहरादून साप्ताहिक स्पेशल सात दिसंबर से चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।

विज्ञापन


कुछ इस तरह होगा ट्रेनों का शेड्यूल
05005 गोरखपुर-देहरादून द्विसाप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को गोरखपुर से रात 9.15 बजे चलकर दूसरे दिन देहरादून दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी। 05006 देहरादून-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं : गुरुवार को देहरादून से अपराह्न 3.20 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 7.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


05001 मुजफ्फपुर-देहरादून साप्ताहिक स्पेशल सात दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर से दोपहर दो बजे चलकर गोरखपुर से रात 9.15 बजे छूटकर दूसरे दिन देहरादून दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी। 05002 देहरादून-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक पांच दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को देहरादून से अपराह्न 3.20 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 7.55 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर शाम 4.29 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल 31 दिसंबर तक चलेगी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05023 गोरखपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल एक दिसंबर से 29 दिसंबर तक तथा 05024 यशवंतपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल तीन  दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया है।

05023 गोरखपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक पहली दिसंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 8.55 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 11.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। 05024 यशवंतपुर-गोरखपुर साप्ताहिक तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक : गुरुवार को यशवंतपुर से रात 11.40 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर शाम 7.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed