{"_id":"f0e03e0a-cdd9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"girls-don-t-want-to-marry-smokers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मोकर्स से शादी ना बाबा ना... "}
स्मोकर्स से शादी ना बाबा ना...
ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुएं के छल्ले बना बना कर आप भले ही लड़कियों को इंप्रेस करने में कामयाब हो जाएं लेकिन शादी के मामले में मात खा सकते हैं। जी हां, हालिया सर्वे में ये बात पता चली है कि धू्म्रपान करने वाले युवकों से शादी करना पसंद नहीं करती।
विज्ञापन
हार्ट केयर फाउंडेशन की ओर से दिल्ली की स्कूली लड़कियों के बीच एक सर्वे करवाया गया।
सर्वें के मुताबिक, दिल्ली की 26 फीसदी लड़कियां धूम्रपान करने वालों से शादी नहीं करना चाहती हैं, लेकिन पांच फीसदी ऐसी हैं जो ब्वायफ्रेंड और दोस्त के कहने पर मॉडर्न दिखाने के लिए धूम्रपान करने में गुरेज नहीं करतीं।
विज्ञापन
फाउंडेशन की ओर से निजी और सरकारी समेत 16 स्कूलों की 195 लड़कियों को इस सर्वे में शामिल किया गया था। 10वीं की 15-16 साल की उम्र की लड़कियों पर यह सर्वे किया गया।
विज्ञापन
सर्वे के अनुसार, 26 फीसदी लड़कियां ऐसे लड़के से शादी नहीं करेंगी जो धूम्रपान करते हों। जबकि 72 फीसदी ऐसे भी थी जो शादी से पहले धूम्रपान छोड़ने की शर्त रखेंगी।
इसमें 86 फीसदी ने माना कि सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वालों का वे विरोध करेंगी और 14 फीसदी मानती है कि धूम्रपान से तनाव दूर करने में मदद मिलती है।