फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   What Is Y2K Fashion? Why Gen Z Is Bringing Back the 2000s Style Fashion Trend explained in Hindi

पुराना फैशन, नया स्वैग: क्या है Gen-Z का नया ट्रेंड Y2K Love, 26 साल पुराना फैशन कैसे बना नई पीढ़ी का क्रश?

Wed, 01 Jul 2026 04:09 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 01 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

Gen-Z के बीच Y2K यानी 2000 के शुरुआती दौर का फैशन फिर ट्रेंड में है। लो-राइज जींस, कार्गो पैंट, बेबी टी और टिंटेड सनग्लासेस जैसे स्टाइल सोशल मीडिया, सेलिब्रिटीज और नॉस्टैल्जिया के चलते लोकप्रिय हो रहे हैं। युवा इन्हें नए अंदाज और सस्टेनेबल फैशन के साथ अपनाकर अपनी पहचान बना रहे हैं।

विज्ञापन
What Is Y2K Fashion? Why Gen Z Is Bringing Back the 2000s Style Fashion Trend explained in Hindi
Y2K फैशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Gen-Z नई हर चीज में अपडेट रहना पसंद करता है। नया फोन हो, नया ऐप हो या फिर नया फैशन ट्रेंड।  सब कुछ उन्हें सबसे पहले चाहिए। लेकिन खास बात ये है कि इतनी तेजी से ट्रेंड बदलने वाले ये Gen-Z पिछले कुछ वर्षों से एक पुराने दौर के फैशन पर फिदा हैं और वह दौर है 2000's यानी Y2K Era।  Gen-Z के लिए Y2K सिर्फ पुराने कपड़ों की वापसी नहीं है। बल्कि  नॉस्टैल्जिया, सोशल मीडिया और सेल्फ-एक्सप्रेशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन चुका है। 

विज्ञापन

क्या है Y2K जिसे कोई नहीं भूल पाया? 
Y2K का फुल फॉर्म Year 2000 है। शुरुआत में यह शब्द उस तकनीकी समस्या से जुड़ा था, जब दुनिया को डर था कि 1999 से 2000 में तारीख बदलते ही पुराने कंप्यूटर सिस्टम काम करना बंद कर सकते हैं। हालांकि ऐसा कुछ बड़ा नहीं हुआ, लेकिन Y2K शब्द हमेशा के लिए लोगों की यादों का हिस्सा बन गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Y2K फैशन की शुरुआत कैसे हुई? 
Y2K फैशन की शुरुआत उस दौर में हुई, जब दुनिया तेजी से बदल रही थी। 1990 के दशक के आखिर और 2000 की शुरुआत में इंटरनेट लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनने लगा था। नई तकनीक, ग्लोबल पॉप कल्चर और भविष्य को लेकर लोगों में उत्साह था। यही बदलाव फैशन में भी साफ दिखाई देने लगा। 

उस समय लोग सिर्फ जरूरत के हिसाब से कपड़े नहीं पहनते थे, बल्कि अपने स्टाइल से अपनी पहचान दिखाना चाहते थे। बोल्ड फैशन, रंगीन और एक्सपेरिमेंटल होता जा रहा था। अलग-अलग स्टाइल को मिलाकर पहनना और नए लुक्स अपनाना ट्रेंड बन गया था। उस समय लो-राइज जींस, कार्गो पैंट, बेबी टी-शर्ट, ट्रैकसूट, बटरफ्लाई क्लिप, टिंटेड सनग्लासेस और छोटे हैंडबैग फैशन का हिस्सा थे। Gen-Z इन्हीं स्टाइल्स को नए अंदाज में पहन रहे हैं। इसके साथ ही इसे सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड बना रहे हैं।

विज्ञापन

सेलिब्रिटीज ने क्यों बनाया Y2K को सुपरहिट?
Y2K फैशन को लोकप्रिय बनाने में फिल्मी सितारों, पॉप सिंगर्स और टीवी शो का बड़ा योगदान रहा। म्यूजिक वीडियो, अवॉर्ड शो और रेड कार्पेट पर दिखने वाले लुक्स अगले ही दिन युवाओं के बीच ट्रेंड बनने लगते थे। लोग अपने पसंदीदा स्टार्स की तरह कपड़े पहनना चाहते थे। वहीं, 2000 के दशक में पहली बार फैशन इंडस्ट्री ने युवाओं को सबसे बड़ा ग्राहक माना। ब्रांड्स ने ऐसे कपड़े डिजाइन किए जो फन, क्रिएटिव और थोड़ा हटकर हों। 

Gen-Z क्यों कर रहे है Y2K की वापसी?
हर पीढ़ी का एक ऐसा फैशन दौर होता है, जिससे उसका खास जुड़ाव होता है। जैसे Millennials आज भी 90s के सिंपल और मिनिमल फैशन को पसंद करते हैं, वैसे ही Gen-Z ने Y2K यानी 2000 के शुरुआती दौर के फैशन को अपना फेवरेट बना लिया है।


फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों पीढ़ियां अपने-अपने दौर के स्टाइल से एक तरह का नॉस्टैल्जिया (पुरानी यादों का एहसास) महसूस करती हैं। पुराने ट्रेंड उन्हें सुकून, अपनापन और बदलती दुनिया के बीच एक परिचित एहसास देते हैं। वहीं Gen-Z ने Y2K फैशन को सिर्फ यादों के लिए नहीं, बल्कि उसे नए अंदाज में पेश करने के लिए अपनाया है। यही वजह है कि 2000 के दशक का फैशन आज फिर से सोशल मीडिया और युवाओं की वार्डरोब में छाया हुआ है।

सोशल मीडिया ने बढ़ाया Y2K और 90s फैशन का क्रेज
पिछले कई वर्षों से फैशन की दुनिया में 90 के दशक का दबदबा है। बड़े फैशन डिजाइनर्स और ब्रांड्स लगातार 90 के दशक के कलेक्शन लॉन्च कर रहे हैं। ग्रंज (Grunge) और मिनिमल फैशन आज भी रैंप से लेकर स्ट्रीट स्टाइल तक साफ नजर आते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया ने इस नॉस्टैल्जिया को एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। Instagram पर @90sanxiety जैसे अकाउंट 90 के दशक के सेलिब्रिटीज की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं, जिन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं। वहीं @2000sanxiety जैसे पेज Y2K दौर के फैशन को फिर से लोगों के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं। Britney Spears, Devon Aoki और Lindsay Lohan जैसी स्टार्स के 2000 के दशक वाले लुक्स आज फिर वायरल हो रहे हैं। उनकी पुरानी तस्वीरें Pinterest बोर्ड्स, और Instagram Reels पर फैशन इंस्पिरेशन बन चुकी हैं।

Gen-Z के लिए 'कूल' फैशन है Y2K

  • Millennials को अजीब लगता है, वहीं, Gen-Z के लिए यही है 'कूल' फैशन
  • जहां Millennials 2000 के शुरुआती दौर के कुछ फैशन ट्रेंड्स को आज भी क्रिंज मानते हैं, वहीं Gen-Z ने उन्हीं स्टाइल्स को दोबारा ट्रेंड बना दिया है।
  • सोशल मीडिया पर आज Butterfly Clips, Velour Tracksuits, Tinted Sunglasses, Baby Tees और Cargo Pants जैसे Y2K फैशन आइटम तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस ट्रेंड को बढ़ावा देने में पॉप स्टार Dua Lipa जैसी सेलिब्रिटीज का भी बड़ा हाथ है। उनके हेयरस्टाइल और Y2K आउटफिट्स सोशल मीडिया पर लाखों युवाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन चुके हैं।

विंटेज कपड़ों को Gen-Z बड़े शौक से वार्डरोब में दे रहे जगह
इतना ही नहीं, 2000 के दशक पर आधारित वेब सीरीज और पुराने पॉप कल्चर कंटेंट भी युवाओं के बीच फिर से देखे जा रहे हैं। इनसे प्रेरित होकर Gen-Z उस दौर के फैशन को अपने अंदाज में दोबारा जी रहे हैं। Gen-Z सिर्फ स्टाइलिश दिखना ही नहीं चाहते, बल्कि पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी को भी महत्व देते हैं। ऐसे में युवा बड़ी संख्या में थ्रिफ्ट स्टोर्स और सेकेंड हैंड फैशन की ओर रुख कर रहे हैं। सोशल मीडिया ने भी इस ट्रेंड को नई रफ्तार दी है। Instagram पर युवा थ्रिफ्ट स्टोर से खरीदे गए विंटेज कपड़ों की शॉपिंग वीडियो और फैशन हॉल्स शेयर कर रहे हैं। वहीं, जिस फैशन को Millennials और Gen X अब अपनी अलमारी से बाहर कर रहे हैं, उसी फैशन को Gen-Z बड़े शौक से अपनी वार्डरोब में जगह दे रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed