Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   Gen Z new travel trend Why are young people becoming so keen family trips—beyond just traveling with friends?

जेन-जी का नया ट्रैवल ट्रेंड: दोस्तों के साथ ही नहीं, फैमिली ट्रिप के दीवाने क्यों हो रहे हैं युवा?

Thu, 05 Nov 2026 06:00 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 05 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

क्या Gen-Z का ट्रैवल ट्रेंड बदल रहा है? Airbnb की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 75 फीसदी Gen-Z परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ घूमना पसंद कर रहे हैं। आखिर क्यों युवाओं को दोस्तों से ज्यादा अब पैरेंट्स और परिवार के साथ ट्रिप करना पसंद आ रहा है?

विज्ञापन
Gen Z new travel trend Why are young people becoming so keen family trips—beyond just traveling with friends?
जेन-जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ एआई

विस्तार

ट्रैवल का मतलब अब सिर्फ नई जगहें एक्सप्लोर करना नहीं, बल्कि अपनों के साथ यादगार पल बिताना भी है। Gen-Z के बीच एक नया ट्रैवल ट्रेंड तेजी से उभर रहा है। अब युवा सिर्फ दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान नहीं कर रहे, बल्कि माता-पिता, दादा-दादी और परिवार की दूसरी पीढ़ियों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर रहे हैं। Airbnb की 'Intergenerational Travel Insights 2026' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 75 फीसदी Gen-Z  परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ घूमना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


आखिर क्यों पसंद आ रहा है फैमिली ट्रैवल?

  • 55 फीसदी लोगों का कहना है कि वे परिवार के साथ घूमकर साझा यादें बनाना चाहते हैं।
  •  52 फीसदी लोगों के लिए साथ में मस्ती करना पंसद है।
  •  51 फीसदी लोगों के लिए रिश्तों को मजबूत बनाना ऐसी यात्राओं की बड़ी वजह है।


खास बात यह है कि Gen-Z में भी इस ट्रेंड को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है। करीब 70 फीसदी युवा मानते हैं कि वे कुछ साल पहले के मुकाबले अब परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ घूमने के लिए ज्यादा उत्साहित हैं।

विज्ञापन


दोस्तों के साथ घूमना भी है पसंद, लेकिन परिवार भी है साथ
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में 60 फीसदी से ज्यादा Gen-Z युवाओं ने दोस्तों और माता-पिता दोनों के साथ यात्रा की। वहीं, Millennials में 49 फीसदी ने दोस्तों और 46 फीसदी ने माता-पिता के साथ ट्रैवल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Airbnb की एक दूसरी रिपोर्ट 'Never the Same' में भी इस ट्रेंड की झलक देखने को मिली। इसके मुताबिक, हर चार में से तीन Gen-Z यात्रियों के लिए ट्रैवल डेस्टिनेशन से ज्यादा जरूरी उनके ट्रैवल पार्टनर हैं। यानी उनके लिए जगह से ज्यादा मायने यह रखता है कि वे किसके साथ घूमने जा रहे हैं।

घूमने से ज्यादा साथ बिताए पलों की अहमियत

  • रिपोर्ट बताती है कि करीब 63 फीसदी लोग घूमने-फिरने और साइटसीइंग के मुकाबले अपने ठहरने की जगह पर परिवार के साथ आराम करना और वक्त बिताना ज्यादा पसंद करते हैं।
  • वहीं, 57 फीसदी लोग फैमिली ट्रिप के दौरान साथ बैठकर खाना खाना पसंद करते हैं। 45 फीसदी को गेम खेलना और 39 फीसदी को साथ में फिल्में या शो देखना अच्छा लगता है।


ये हैं फैमिली ट्रिप के पसंदीदा डेस्टिनेशन

  • Airbnb के मुताबिक, पांच या उससे ज्यादा लोगों के ग्रुप में घरेलू यात्राओं के लिए बेंगलुरु, गोवा, हैदराबाद, नीलगिरी और पुडुचेरी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले डेस्टिनेशन में शामिल रहे।
  • रिपोर्ट के अनुसार, पांच या उससे ज्यादा मेहमानों वाले ऐसे घरेलू स्टे, जिनमें कम से कम एक बच्चा या शिशु शामिल हो, उनकी सर्च में सालाना आधार पर 55 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

अब ट्रिप में सबकी पसंद का रखा जा रहा है ध्यान
फैमिली ट्रैवल के दौरान डेस्टिनेशन चुनने में भी सभी की पसंद मायने रखती है। 59 फीसदी लोगों ने ऐसी जगहों को प्राथमिकता दी, जहां परिवार के सभी सदस्य एंजॉय कर सकें। वहीं, 55 फीसदी लोगों ने ऐसी जगह पर ठहरने को जरूरी बताया, जहां परिवार के हर सदस्य की जरूरतों का ध्यान रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed