फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   Slang: From Lore to Slop, Gen Z’s Trending Words of 2026 and What They Mean

Slang: Lore से Slop तक, 2026 में सोशल मीडिया पर छाए जेन जी के ये शब्द; क्या हैं इनके मतलब?

Fri, 23 Oct 2026 08:10 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Fri, 23 Oct 2026 08:10 PM IST
सार

इस साल सोशल मीडिया पर Gen Z के नए स्लैंग चर्चा में हैं। Sprout Social की रिपोर्ट में Lore को वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं, Slop और Maxxing जैसे शब्द भी ऑनलाइन कल्चर का हिस्सा बने। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Slang: From Lore to Slop, Gen Z’s Trending Words of 2026 and What They Mean
जेन जी स्लैंग - फोटो : Ai

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर Gen Z की भाषा तेजी से बदल रही है। कभी कोई नया शब्द मीम्स के जरिए वायरल होता है, तो कभी कोई टर्म लोगों की ऑनलाइन बातचीत का हिस्सा बन जाता है। अब सोशल मीडिया पर सिर्फ वायरल होने की नहीं, बल्कि अपनी पसंद, असली कहानियों और बेहतर कंटेंट की भी बात हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Sprout Social की 2026 की रिपोर्ट में ऐसे ही शब्दों को शामिल किया गया है, जिन्होंने इस साल ऑनलाइन कल्चर में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन

कौन सा शब्द बना वर्ड ऑफ द ईयर

रिपोर्ट में Lore को 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया। सोशल मीडिया पर इसका 1 करोड़ से ज्यादा बार जिक्र हुआ। इसका मतलब है किसी व्यक्ति की जिंदगी से जुड़ी कहानी, पुराना किस्सा या उसका बैकग्राउंड। जैसे किसी दोस्त के बारे में ऐसी दिलचस्प बातें पता चलना, जिनके बारे में पहले कभी नहीं सुना हो।

विज्ञापन

ऐसे ही कुछ और ट्रेंड वाले स्लैंग भी चर्चा में रहे।

Slop यानी AI से बना घटिया कंटेंट

Slop शब्द का इस्तेमाल ऐसे कम गुणवत्ता वाले कंटेंट के लिए होता है, जिसे बड़ी संख्या में AI की मदद से बनाया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इसका 88 लाख बार जिक्र हुआ। यह शब्द ऐसे कंटेंट के खिलाफ बढ़ती नाराजगी को भी दिखाता है, जिसमें मौलिकता और मेहनत की कमी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Niche और Maxxing का क्या मतलब है?

Niche का मतलब है किसी खास पसंद या रुचि से जुड़ी कम्युनिटी। जैसे किताबें पढ़ने, किसी खास तरह का संगीत सुनने या किसी विशेष विषय पर कंटेंट देखने वाले लोगों का समूह। रिपोर्ट में इस शब्द का 42 लाख बार जिक्र हुआ।


वहीं, Maxxing का मतलब है किसी चीज को बेहतर बनाने या उसमें अधिकतम सुधार करने की कोशिश। सोशल मीडिया पर इसका इस्तेमाल फिटनेस, लुक, आदतों और अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने जैसे ट्रेंड्स में किया जाता है। रिपोर्ट में इस शब्द का 35 लाख बार जिक्र हुआ।

Unhinged और Episodic Content भी चर्चा में

Unhinged ऐसे कंटेंट या ब्रांड के लिए इस्तेमाल होता है, जो बेबाक, अजीब या उम्मीद से बिल्कुल अलग हो। रिपोर्ट में इस शब्द का 46 लाख बार जिक्र हुआ।

वहीं, Episodic Content का मतलब है किसी कहानी को एक ही वीडियो में खत्म करने के बजाय कई हिस्सों में दिखाना। टीवी सीरियल की तरह हर पार्ट में कहानी आगे बढ़ती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 57 प्रतिशत सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे मौलिक और कई हिस्सों वाले ब्रांड वीडियो में दिलचस्पी दिखाई।

2027 में किन शब्दों की बढ़ सकती है चर्चा?

रिपोर्ट में Polyester शब्द का इस्तेमाल ऐसी चीजों के लिए बताया गया है, जो बनावटी या जरूरत से ज्यादा चमकदार लगती हैं। यह शब्द खासकर जरूरत से ज्यादा सजे-संवरे मार्केटिंग कंटेंट के संदर्भ में इस्तेमाल हो रहा है।



Influencer Fatigue का मतलब है इन्फ्लुएंसर्स की लगातार पेड प्रमोशन वाली पोस्ट देखकर ऊब जाना। जब हर पोस्ट विज्ञापन जैसी लगने लगे, तो दर्शकों की दिलचस्पी कम हो सकती है।

वहीं, पुराने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म MySpace का बढ़ता जिक्र ऐसे ऑनलाइन स्पेस की चाह से जुड़ा है, जहां एल्गोरिदम से ज्यादा असली जुड़ाव और अपनी पसंद के लोगों से बातचीत को अहमियत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed