फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Why Women Wear Green Dresses During Sawan Know About Tradition Rituals Facts

Sawan 2025: फैशन या आस्था? सावन में हरे रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Sun, 13 Jul 2025 01:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Jul 2025 01:25 PM IST
सार

Sawan 2025 : सावन में हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा जो अब फैशन ट्रेंड बन गई है, उसके पीछे का कारण भी जानना चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानिए सावन में हरा रंग पहनने का महत्व, फैशन ट्रेंड्स और कैसे आप भी इस सावन 2025 में स्टाइलिश और पारंपरिक दोनों दिखा सकती हैं।

विज्ञापन
Why Women Wear Green Dresses During Sawan Know About Tradition Rituals Facts
green suit - फोटो : instagram

विस्तार

Sawan 2025: 11 जुलाई 2025 से सावन का महीना शुरू हो गया है। सावन माह आते ही बाजारों और सोशल मीडिया पर एक ही रंग नजर आने लगता है, वह है हरा रंग। इस माह में अधिकतर महिलाएं महिलाएं हरे रंग की साड़ी, सूट, चूड़ियां और यहां तक कि बिंदी और मेहंदी भी लगाती हैं। क्या यह सिर्फ फैशन है या इसके पीछे कोई पौराणिक और सांस्कृतिक मान्यता भी छिपी है? आखिर सावन में हरे रंग का क्या महत्व है जो महिलाएं अपने श्रृंगार या स्टाइल में भी अपनाती हैं? सावन में हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा जो अब फैशन ट्रेंड बन गई है, उसके पीछे का कारण भी जानना चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानिए सावन में हरा रंग पहनने का महत्व, फैशन ट्रेंड्स और कैसे आप भी इस सावन 2025 में स्टाइलिश और पारंपरिक दोनों दिखा सकती हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



क्यों पहना जाता है हरा रंग सावन में?

धार्मिक महत्व

हरा रंग भगवान शिव और मां पार्वती का प्रिय माना जाता है। सावन का पर्व भगवान शिव की आराधना का महीना है। ऐसे में महिलाएं सावन में शिवजी की कृपा पाने के लिए हरा पहनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



Sawan Special Fashion Trend: सावन में हरा रंग ही है असली स्टाइल, इन आउटफिट्स में लगेंगी आप सबसे हटके


प्राकृतिक प्रतीक

सावन हरियाली का महीना होता है। इस महीने वर्षा होती है और मौसम सुहावना हो जाता है। इस कारण हर ओर हरियाली नजर आने लगती है। चूंकि हरा रंग प्रकृति, प्रजनन और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस कारण भी सावन में हरे रंग का महत्व बढ़ जाता है।


विवाहित महिलाओं का सौभाग्य

लाल रंग सुहाग की निशानी होती है तो वहीं हरे रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सुहागन स्त्रियों के लिए हरा रंग सौभाग्य, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना गया है। इसीलिए वे हरे वस्त्र, चूड़ियां और मेहंदी लगाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed