फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Trendy Skirt For look stylish types of skirts image and how to style

Types Of Skirt: दोबारा चलन में आ रहा स्कर्ट का ट्रेंड, जानें इसे स्टाइल करने का सही तरीका

Tue, 25 Feb 2025 01:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:52 PM IST
सार

क्या आप भी रोजाना कुर्ती, जींस और टॉप पहनते-पहनते बोर हो गई हैं? अगर हां तो आप अपने बोरिंग लुक में स्कर्ट्स के स्टाइल को जोड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Trendy Skirt For look stylish types of skirts image and how to style
long skirt look - फोटो : instagram

विस्तार

कंचन चौहान

विज्ञापन


स्कर्ट का फैशन निराला है। यह देखने में जितनी प्यारी और गॉर्जियस लगती है, पहनने में उतनी ही खूबसूरत और आरामदायक भी होती है। अब, जबकि सर्दी नाममात्र की रह गई है, ऐसे में ऑफिस से लेकर छोटी-बड़ी, हर पार्टी के लिए आप स्कर्ट चुन सकती हैं, जो कई डिजाइन्स और स्टाइल्स में लोकप्रिय हो रही है।

पेंसिल स्टाइल : पेंसिल स्कर्ट हर लड़की की फेवरेट होती है, क्योंकि यह हर बॉडी टाइप पर खूबसूरत लगती है। इसका फिटेड लुक न सिर्फ स्टाइलिश बनाता है, बल्कि एलिगेंट टच भी देता है। इस स्कर्ट के साथ शर्ट का चुनाव हमेशा क्लासिक चॉइस रहती है, जो स्मार्ट और ग्रेसफुल लुक देती है। ग्लैमरस लुक के लिए प्लेन ब्लैक पेंसिल स्कर्ट के साथ मैचिंग ब्लैक टॉप पहनें।
विज्ञापन


हाई-वेस्ट से ग्रेसफुल लुक : आजकल हाई-वेस्ट जींस के साथ हाई-वेस्ट स्कर्ट भी फैशन में है। यह स्कर्ट न सिर्फ स्टाइलिश दिखती है, बल्कि इसे कैरी करना भी आसान है। अगर आप अपने लुक में ग्लैमरस टच जोड़ना चाहती हैं तो इसे क्रॉप टॉप और हाई हील्स के साथ पहनें। इसके अलावा वी-नेक स्लीव्सलेस टॉप या स्टेप टॉप भी इसके साथ शानदार लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन्ग स्कर्ट : यह स्कर्ट का एक ऐसा प्रकार है, जो हर मौके पर परफेक्ट लगता है, फिर चाहे वह ऑफिस हो, फैमिली फंक्शन या दोस्तों के साथ आउटिंग डे। इसकी खासियत यह है कि इसे अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है, जिससे हर बार नया और ट्रेंडी लुक मिलता है। आप कैजुअल और कूल लुक चाहती है तो लॉन्ग स्कर्ट के साथ शर्ट या ग्राफिक टी-शर्ट पहनें। फुटवियर में स्नीकर्स या स्टाइलिश हील्स का चुनाव कर लुक को कंप्लीट करें।

फ्रेश लुक के लिए ए-लाइन : ए-लाइन स्कर्ट को आप हर मौसम और हर मौके पर पहन सकती हैं। इसका सिंपल, लेकिन स्टाइलिश लुक हर उम्र की लड़कियों और महिलाओं पर जंचता है। अगर आप कंफर्ट और स्टाइल, दोनों का परफेक्ट बैलेंस चाहती हैं तो डेनिम ए-लाइन स्कर्ट बेहतरीन विकल्प है। चाहे कॉलेज जाना हो, कैजुअल आउटिंग करनी हो या दोस्तों के साथ डे आउट प्लान हो, ए-लाइन स्कर्ट हर जगह स्टाइलिश और फ्रेश लुक देगी।

डेनिम का अंदाज : डेनिम स्कर्ट क्लासिक और स्टाइलिश फैशन आइटम है, जो लगभग हर महिला के वार्डरोब में होती है। यह लुक को न केवल आरामदायक बनाती है, बल्कि ट्रेंडी भी है। डेनिम स्कर्ट को आप किसी भी सीजन में पहन सकती हैं, चाहे गर्मी हो या सर्दी। इसे टी-शर्ट, शर्ट या टॉप के साथ स्टाइल किया जा सकता है। कैजुअल लुक के लिए स्नीकर्स और फॉर्मल लुक के लिए हील्स के साथ पहना जा सकता है। इसको पहनने पर परफेक्ट, टाइमलेस और फ्लेयर लुक मिलता है।


काउल से एलीगेंट टच : काउल स्कर्ट खूबसूरत और आरामदायक फैशन पीस है, जो लुक को शानदार बना देती है। इसका फ्लोई और ए-लाइन डिजाइन व्यक्तित्व को सॉफ्ट और एलीगेंट टच देती है। काउल स्कर्ट को आप कैजुअल, फॉर्मल या पार्टी वियर के रूप में पहन सकती हैं। इसे टॉप्स, शर्ट्स या क्रॉप टॉप्स के साथ मैच किया जा सकता है। लंबाई और डिजाइन के कारण यह हर बॉडी टाइप पर सूट करती है। आप इसे सैंडल्स या हील्स के साथ स्टाइल करें और आकर्षण का केंद्र बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed