फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   tamilnadu iruvadi village pir bano runs self help group for women became him self dependent

तमिलनाडु की पीर बानो महिला स्वयं सहायता समूह की मदद से महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

Sun, 18 Apr 2021 09:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 18 Apr 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
tamilnadu iruvadi village pir bano runs self help group for women became him self dependent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : नीरज सहाय

तमिलनाडु के इरुवादी गांव की पीर बानो चाहती हैं कि हर महिला इज्जत की जिंदगी जिए। इसके लिए वो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करती हैं। स्वयं सहायता समूह की मदद से अबतक 350 महिलाओं को मदद मिल चुकी है। वहीं पीर बानो अभी भी इस नेककाम में जीजान से जुटी हैं। 

विज्ञापन

तमिलनाडु के इरुवादी गांव की पीर बानो खुद अपने पैरों पर खड़ी हैं। और उनकी इच्छा है कि हर महिला ऐसे ही कमाने लायक स्थिति में हो। पीर को उनकी शादी में दहेज में सिलाई मशीन मिली। जिससे वो कपड़े सिलकर परिवार की आय को बढ़ाने में मदद करती हैं। टेलर के परिवार से संबंध रखने वाली पीर को उनके भाई ने सिलाई सिखाई थी। जिसके बाद उनका ये हुनर शादी के बाद परिवार और बच्चों के पालन-पोषण में बहुत काम आया। लेकिन पीर यहीं नहीं रुकी। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा संचालित बास्केट मेकिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया। और बास्केट बनाना सीखा। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने खुद स्वयं सहायता समूह की शुरूआत की। आज उनके इस समूह में करीब 15 महिलाएं कपड़े बेचकर साथ में केले के रेशों से बने बास्केट बेचकर अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। 

विज्ञापन

अपने स्वयं सहायता समूह में वो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। साथ ही वो गरीब और विधवा महिलाओं को सिलाई सिखाने का पैसा नहीं लेती। उनकी इच्छा है कि वो अपने पैरों पर खड़ी होकर इज्जत की जिंदगी जिएं। पीर बानों ने ना केवल महिलाओं का उत्थान किया है। बल्कि उनके तीनों बेटे भी काबिल इंसान है। उनका सबसे बड़ा बेटा मुंबई में वाटर बोर्ड में इंस्पेक्टर है। उनका दूसरा बेटा मैकेनिकल इंजीनियर है जो इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में कार्यरत है। वहीं तीसरे बेटे ने अपनी ई कॉमर्स कंपनी की स्थापना की है। वह अपनी मां की बनाई हुई चीजें बेचने में भी मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed