फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   See Shahrukh Khan diwali party mannat inside pictures with bollywood celebrities

शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स का दिखा स्वैग, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Thu, 08 Nov 2018 11:41 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
See Shahrukh Khan diwali party mannat inside pictures with bollywood celebrities

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने करीबी दोस्तों के लिए अपने घर 'मन्नत' में दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड की ज्यादातर  सभी दिग्गज हस्तियां पहुंचीं हुई थीं। इस खास मौके पर शाहरुख ब्लैक शेरवानी में नजर आए, वहीं गौरी खान ने भी पार्टी के लिए ब्लैक कलर चुना। इस दौरान गौरी ने ब्लैक लहंगा पहना, जिसमें वह इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनसे नजरे हटाना भी मुश्किल हो रहा था। सिर्फ शाहरुख और गौरी नहीं पार्टी में बहुत सारे स्टार्स ब्लैक कलर में जलवा बिखेरते नजर आए। आइए देखते हैं इस शानदार पार्टी में कौन सा सितारा अपने किस अंदाज में रोशनी बिखेर रहा था। 

विज्ञापन

See Shahrukh Khan diwali party mannat inside pictures with bollywood celebrities
शाहरुख खान के तमाम दोस्त ट्रेडिशनल लिबास में सज-धजकर पार्टी में पहुंचे हुए दिखे। इस रौनक के बीच शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन को काफी मिस किया। बता दें, आर्यन इस समय देश से बाहर है। आलिया ने इस मौके पर काले रंग का लहंगा हुआ था। इसके साथ ही गोल्डन रंग के इयरिंग और छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।आलिया भट्ट ने फैशन डिजाइनर श्यामल भूमिका का डिजाइनर लहंगा चोली पहना था। इस ग्लैमरस अवतार में आलिया भट्ट बेहद हॉट लग रही थी। वहीं कटरीना भी अपने ब्लैक बोल्ड अवतार में पार्टी में जलवे बिखेरती नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

See Shahrukh Khan diwali party mannat inside pictures with bollywood celebrities
शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में वैसे तो कई बड़े सितारे पहुंचे हुए थे लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वालों में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन रहीं। श्वेता पार्टी में जया बच्चन के साथ पहुंची थी। श्वेता ने इस पार्टी में पारम्परिक डिजाइन वाली काली रंग की मल्टी कलर की खूबसूरत साड़ी को चुना। 
विज्ञापन

See Shahrukh Khan diwali party mannat inside pictures with bollywood celebrities
शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में शिल्पा कुछ इस अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा और अर्पिता खान शर्मा के साथ नजर आयीं। 

See Shahrukh Khan diwali party mannat inside pictures with bollywood celebrities
शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में उनकी कई साल पुरानी दोस्त काजोल हमेशा की तरह अपने सादगी भरे अंदाज में खुशियां बिखेरती नजर आईं। दोनों कलाकारों ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी ख़ुशी कभी ग़म, कुछ कुछ होता है, माई नेम इज खान और दिलवाले जैसी कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है।  

See Shahrukh Khan diwali party mannat inside pictures with bollywood celebrities
शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में उनकी दोस्त प्रीति जिंटा और बॉलीवुड के दंबग खान सलमान अपने इस अंदाज में पार्टी की रौनक बढ़ा रहे थे।   

See Shahrukh Khan diwali party mannat inside pictures with bollywood celebrities
पार्टी के मेजबान शाहरुख खान अपनी बेटर हाफ गौरी खान के साथ काली शेरवानी के साथ सफेद सलवार में तो गौरी ब्लैक और गोल्डन लहंगा चोली में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed