फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Samantha Akkineni Rakul Preet Kajal Aggarwal and Tamannaah Bhatia at Captain Marvel event

कैप्टन मार्वल के इवेंट में साउथ की सुपरस्टार सुंदरियों ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Sat, 02 Mar 2019 06:24 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 02 Mar 2019 06:24 PM IST
Samantha Akkineni Rakul Preet Kajal Aggarwal and Tamannaah Bhatia at Captain Marvel event
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों ने चेन्नई में हुए कैप्टन मार्वल इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों ने चेन्नई में हुए कैप्टन मार्वल इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाया। कैप्टन मार्वल फीवर ने साउथ की इन सुंदरियों को जकड़ लिया है। काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत, तमन्ना भाटिया और सामंथा अक्किनेनी ने 8 मार्च को रिलीज़ हो रही कैप्टन मार्वल फिल्म को लेकर अपने एक्साइटमेंट को साझा किया।

Samantha Akkineni Rakul Preet Kajal Aggarwal and Tamannaah Bhatia at Captain Marvel event
समांथा प्रिंटेड आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में दक्षिण में कैप्टन मार्वल के प्रमोशन के सिलसिले में चेन्नई में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें चार साउथ की चारों सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और तमन्ना भाटिया को एक साथ लाया गया। महिला दिवस मनाते हुए इस कार्यक्रम का शीर्षक "हर इन हीरो" रखा गया।

Samantha Akkineni Rakul Preet Kajal Aggarwal and Tamannaah Bhatia at Captain Marvel event
captain marvel event

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को रिलीज होने वाली है मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली एकल महिला सुपरहीरो फिल्म में ब्री लार्सन को मुख्य किरदार कैरल डेनवर्स के रूप में देखा जा सकेगा। 1968 में डेनवर को मार्वल कॉमिक की किताबों से परिचित कराया गया था। चेन्नई में हुए प्रमोशन के दौरान इन मशहूर अभिनेत्रियों ने खूबसूरती का जलवा बिखेरा।

विज्ञापन

Samantha Akkineni Rakul Preet Kajal Aggarwal and Tamannaah Bhatia at Captain Marvel event
captain marvel event

तस्वीरों में देख सकते हैं कि समांथा प्रिंटेड आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं, जबकि काजल ने ब्लैक एंड व्हाइट हाई नेक ड्रेस पहनी हुई है। ईवेंट में तमन्ना भाटिया व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही थीं वहीं रकुल प्रीत सिंह लाइट पिंक आकर्षक ड्रेस पहनी थी और लाइट मेकअप करा हुआ था। 

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed