{"_id":"5c9b5a8abdec2214222a85ad","slug":"rina-dhaka-to-open-11th-india-runway-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया रनवे वीक सीजन 11 को लॉन्च करेंगी रीना ढाका, कलैक्शन में दिखेगा ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस टच","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
इंडिया रनवे वीक सीजन 11 को लॉन्च करेंगी रीना ढाका, कलैक्शन में दिखेगा ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस टच
Wed, 27 Mar 2019 04:42 PM IST
मोना नारंग
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 27 Mar 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
rina dhaka
IFFD अपने आने वाले सीजन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। IFFD इंडिया रनवे वीक 29 से 31 मार्च 2019 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। IFFD का उद्देश्य फैशन के सेक्टर के सामूहिक ज्ञान, अनुभव और संसाधनों का इस्तेमाल और साझेदारी करके भारतीय फैशन उद्योग को एक अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है ।
विज्ञापन
डिजाइनर रीना ढाका ने इंडियन फेडरेशन फॉर फैशन डेवलपमेंट द्वारा इंडिया रनवे वीक के 11 वें सीजन की घोषणा की है। उनका शो 29 मार्च 2019 से शुरू हो रहा है जो 1 मार्च तक चलेगा । इस कार्यक्रम को लेकर रीना ढाका ने कहा, मैं इंडिया रनवे वीक में साझीदार बनने के लिए तैयार हूं। मैंने हमेशा फैशन के मंच की प्रतिबद्धता का सम्मान किया है और यह मंच उभरते हुए युवा भारतीय डिजाइनरों को दुनिया के साथ अपने जुनून और रचनात्मकता को जोड़ने का मौका देता है।
विज्ञापन
इंडिया रनवे वीक कलेक्शन के जरिए उनका मकसद फैशन को ग्लैमरस और ट्रेडिशनल के साथ आसान, मजेदार बनाने का है। उन्हें उम्मीद है कि इससे महिलाएं सशक्त, आत्मविश्वास और आरामदायक महसूस करेंगी।
विज्ञापन