{"_id":"65ae0293c6ba1353050266fd","slug":"ram-mandir-2024-pm-modi-in-ayodhya-ram-mandir-pran-pratishtha-pm-modi-look-2024-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पारंपरिक लुक में नजर आए पीएम मोदी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
राम मंदिर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पारंपरिक लुक में नजर आए पीएम मोदी
Mon, 22 Jan 2024 12:52 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:52 PM IST
सार
और इसी के साथ सदियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रामलला आज अपने स्थान पर विराजमान हो गए हैं।
विज्ञापन
ram mandir 2024
- फोटो : instagram
विस्तार
आज 22 जनवरी का दिन हर किसी के लिए काफी अहम और खास है। इस दिन सदियों के इंतजार के बाद रामलला दोबारा अपने स्थान पर विराजित होंगे। ऐसे में पूरी अयोध्या नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर को इतना खूबसूरत सजाया गया कि आप उसे देखकर नजरें नहीं हटा सकते। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा रहा पीएम का लुक
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान भी शुरू हो गया है। जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पारंपरिक परिधान में नजर आए। इस दौरान उन्होंने व्हाइट रंग का कुर्ता और धोती पहनी है। इसके साथ ही हाफ जैकेट से उन्होंने अपना लुक पूरा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक सिल्क फैब्रिक का एक गमछा भी धारण किया है। उनका ये पारंपरिक लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा के वक्त पहना जाता है कुर्ता
अगर भारतीय परंपरा की बात करें जब भी कहीं कोई पूजा या अनुष्ठान होता है, तो वहां पुरुष और महिलाओं को पारंपरिक परिधान ही पहनने की सलाह दी जाती है। इसमें महिलाओंं के लिए साड़ी और पुरुषों के लिए या तो धोती-कुर्ता या फिर कुर्ता पायजामा बेहतर विकल्प माना जाता है।
84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
आपको बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान गर्भगृह में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही इस दौरान वहां पिछले सात दिनों से अनुष्ठान में हिस्सा लेने वाले सभी यजमान और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।