आॅस्कर में इस हॉलीवुड अभिनेत्री ने पहना था हमारे डिजाइनर के डिजाइन की कॉपी!
भारतीय फैशन डिजाइनर शिवान भाटिया और नरेश कुकरेजा का कहना है कि जाने मानें फैशन डिजाइनर प्रबल गुरूंग ने आॅस्कर अवार्ड में उनके डिजाइन को कॉपी किया है। शिवम का कहना कि आॅस्कर में बेस्ट पिक्चर अवार्ड की प्रेजेन्टेर फाय डूनाव ने गुरूंग की डिजाइन की हुई सफेद रंग का आउटफिट पहना था, जो 2014 में उनके स्प्रिंग समर डिजाइन में से एक था। वहीं नरेश कहना है कि उन्होंने इस डिजाइन की पिक्चर को 2013 में शूट किया था, जो कि काले रंग में था। उन्होंने कहना कि जिस समय आॅस्कर समारोह चल रहा था, उस समय हम लोग दिल्ली से मुंबई जा रहे थे और उसी समय मेरी सिस्टर में समारोह में से इसकी फोटो भेजी। जिसे देेखकर हम दोनों आश्चर्य में पड़ गए कि ये कैसे हो सकता हैं।
कानूनी कारवाई का अभी कोई इरादा नहीं
शिवान ने कहा कि वे गुरूंग से कभी नहीं मिले, लेकिन फैशन की दुनिया काफी छोटी है और वह हमारे बहुत से साथियों को जानते होंगे। अभी तक हमने उनके और उनकी से भी इस मामलें में बात नहीं की और ना ही अभी कोई कानूनी कार्रवाई करने का इरादा हैं। वहीं नरेश ने कहा कि लीगल कार्रवाई समय बहुत ले लेती है। इससे अच्छा है किे उस समय में उपयोग अधिक अच्छे डिजाइन बनाने में लगाएं।
पहले भी गुरुंग के साथ हुआ है ऐसा
शिवान ने कहा कि गुरुंग बाकी और भी डिजाइनर्स को कॉपी कर रहा हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब गुरूंग का कोई कॉपी निकला। इससे पहले भी जनवरी में हुए न्यूयार्क फैशन वीक में गुरुंग की टी शर्ट का स्लोगन कॉपी निकला। उनके टी शर्ट का स्लोगन जनवरी से पहले अक्टूबर में ही किसी दूसरे डिजानइर की टी शर्ट पर शो हो चुका था।