ब्यूटी विद ब्रेन हैं करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करने वाली ये एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें
साल 2018 में बॉलीवुड में कई नए चेहरे की एंट्री हुई लेकिन अब सबके दिमाग में एक ही सवाल है इस साल बॉलीवुड में कौन सा नया चेहरा दिखेगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी अपकमिंग एक्ट्रेस के बारे में जिनकी इस साल बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री होने वाली है।
तारा सुतारिया करण जौहर की अपकमिंग फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म में इनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे भी नजर आएंगे। तारा सुतारिया इस फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने जा रही है। अभी से लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
एक्टिंग के साथ तारा अपने स्टाइल और फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। तारा अभी 23 साल की हैं लेकिन इनके अंदर एक्टिंग के साथ डांसिंग और सिंगिग का भी टैलेंट है। ये सोशल मीडिया पर हमेशा अपने किलर लुक वाली फोटो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस को तस्वीरों का बेहद इंतजार होता है।
अगर आपको भी ट्रेंड के अनुसार खुद को बदलना पसंद है तो आप तारा के स्टाइलिस लुक को जरूर फॉलो करें इससे आपके फैशन में बदलाव आएगा।
तारा सुतारिया वेस्टर्न विअर पहने या फिर ट्रेडिशनल विअर, वह हर तरह के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं।