कियारा की ये साड़ी है बहुत खास, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, उनके कुल 17.9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अक्सर कियारा अपनी नई नई तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'शेरशाह' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए वो कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने एथरल एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी को कैरी किया हुआ था। रविवार को फिल्म के ट्रेलर के प्रमोशन के दौरान उन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी को पहन रखा था। उनकी यह साड़ी प्रेम्या लेबल की है, जो कि मानसी की है। इस साड़ी की कीमत काफी महंगी है। इस ऑफ व्हाइट साड़ी में कियारा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके ऊपर ये साड़ी काफी सुंदर लग रही है। कियारा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।
देखिए तस्वीरें