ऑफिस पार्टी से पहले आजमाएं ये तरीके, दिखेंगी इतनी खूबसूरत नजरें हटाना होगा मुश्किल
जॉब करने वाली महिलाएं हर दिन कम से कम 8 से 10 घंटा ऑफिस में बिताती हैं।ऑफिस के दौरान वह अपना पूरा टाइम काम और काम से जुड़ी बातों में ही खत्म करती हैं। काम के दौरान जब उन्हें ऑफिस पार्टी का मौका मिलता है तब वह समय उनके लिए बहुत खास होता है। उस वक्त वह खुद को ग्लैमरस लुक देना चाहती हैं। जिसके लिए वह कई तरह की तैयारियां करती हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहतर तरीके जिससे आप खुद को पार्टी में सबसे खास दिखा सकती हैं।
सबसे पहले पार्टी में जानें के लिए आप ऐसी ड्रेस चुनें जो आपके फिगर पर परफेक्ट लगे। कोई ऐसी वैसी ड्रेस का चुनाव ना करें जिसमें आप अनकंफर्टेबल महसूस करें। कोशिश करें कि ज्यादा ब्राइट कलर ना लें।
हर रोज भले ही आप ऑफिस सिंपल तरीके से जाती हों लेकिन पार्टी वाले दिन अपने हेयर को नया लुक दें। आप चाहें तो किसी करीबी से सलाह लेकर अपने बालों को वैसा ही लुक दें।
मेकअप अपने ड्रेस के अनुसार करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा ओवर मेकअप ना करें। नेचुरल मेकअप ही करें। नेचुरल मेकअप ही आपके लिए बेस्ट होगा। आप चाहें तो अपने मेकअप को ड्रेस और आइशैडो के साथ मैच कर सकती हैं। साथ में मैचिंग लिपस्टिक लगाना ना भूलें।
ड्रेस के साथ हाई हील्स आपके लुक को खूबसूरत बना देती है इसलिए अगर आप स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो हाई हील्स जरूर पहनें।