फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion from the 2000s is now in trend again

Fashion Tips: एक बार फिर छा रहा 2000 का ग्लैमर, जानिए कौन-कौन से ट्रेंड्स आए हैं वापस

Thu, 26 Jun 2025 03:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 26 Jun 2025 03:39 PM IST
सार

फैशन कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। साल 2000 के दशक का फैशन ट्रेंड अब ‘वाय2के’ बनकर लौटा है। मिलेनियल्स और जेन-जी को यह फैशन स्टाइल खूब भा रहा है।
 

विज्ञापन
Fashion from the 2000s is now in trend again
एक बार फिर छा रहा 2000 का ग्लैमर - फोटो : instagram

विस्तार

दादी का दौर हो या मम्मी का, हर दशक के फैशन की एक खास बात रही है। शायद यही वजह है कि फैशन ट्रेंड्स समय के साथ बदलते जरूर हैं, लेकिन अक्सर वापस लौटते हैं। आज के समय में नई पीढ़ी उस दौर के कपड़े और एक्सेसरीज को नया ट्विस्ट दे रही है, जिससे वे पुराने होते हुए भी ट्रेंडी लगते हैं। ऐसा ही एक फैशन ट्रेंड लौटकर आया है, जिसके दीवाने सेलिब्रिटी से लेकर आम महिलाएं भी हो रही हैं। यह फैशन ट्रेंड है- ‘वाय2के’।
विज्ञापन


क्या है यह ट्रेंड 

 वाय2के यानी ‘ईयर 2000’ का फैशन ट्रेंड उस दशक की शुरुआत का ग्लैमरस और बोल्ड स्टाइल था। पॉप कल्चर से प्रेरित यह ट्रेंड फैशन में नॉस्टैल्जिया यानी पुरानी यादों को जोड़ते हुए आपको नए अंदाज से जीने का मौका देता है। नई पीढ़ी के लिए यह इस गर्मी का आकर्षक ट्रेंड बन गया है। जेन-जी और मिलेनियल्स ‘वाय2के’ फैशन को मॉडर्न ट्रेंड्स और पर्सनल स्टाइल के साथ कॉपी कर रहे हैं, जो पुराने दौर को नए जमाने से जोड़ रहा है।
विज्ञापन


मैटेलिक फैब्रिक 

 सिल्वर  और गोल्ड  शेड्स जैसे ग्लॉसी लुक देने वाले मटेरियल्स ‘वाय2के’ फैशन की पहचान थे। ये शेड्स पार्टी वियर, बैग, फुटवियर और मेकअप में खूब दिखे। उनका चमकदार, फ्यूचरिस्टिक (अत्याधुनिक) लुक उस दौर की टेक्नोलॉजी और पॉप कल्चर से प्रेरित था। ऐसे में ‘वाय2के’ ट्रेंड के जरिए मैटेलिक जैकेट्स और शाइनी एक्सेसरीज फिर से युवतियों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटेड मिनी स्कर्ट 

 ‘वाय2के’ फैशन में प्लेटेड मिनी स्कर्ट्स का खास ट्रेंड था। ये स्कर्ट्स क्यूट और बोल्ड लुक का परफेक्ट मेल थीं। आज जेन-जी और मिलेनियल्स ने इन्हें फिर से ट्रेंड में ला दिया है, लेकिन नए ट्विस्ट के साथ। वे इन्हें टैंक टॉप, ट्यूब टॉप या ओवरसाइज जैकेट्स के साथ मैच कर स्टाइलिश और मॉडर्न लुक क्रिएट कर रही हैं। स्नीकर्स, बूट्स और मिनी बैग्स इस लुक को खास बना देते हैं।

कोर्सेट और क्रॉप टॉप 

इस ट्रेंड में कोर्सेट और फिटेड क्रॉप टॉप्स ने फिर से धमाकेदार वापसी की है। यह स्टाइल पहले भी ग्लैमर का प्रतीक था और आज की नई पीढ़ी इसे और भी बोल्ड अंदाज में अपना रही है। लो-राइज जींस के साथ इन टॉप्स को पेयर कर युवतियां एक स्टाइलिश, ग्लैमरस और कर्व-हगिंग लुक क्रिएट कर रही हैं। ‘वाय2के’ का यह फ्यूजन लुक पुराने दौर की झलक के साथ आज के आत्मविश्वासी फैशन सेंस को भी दर्शाता है।

नई पीढ़ी का ट्विस्ट

 गर्मी का मौसम ‘वाय2के’ फैशन ट्रेंड को अपनाने का बिल्कुल सही समय है। ब्राइट कलर, जैसे- पिंक, ऑरेंज, येलो और मैटेलिक शेड्स आपके ‘वाय2के’ लुक को जीवंत बना देते हैं। ‘वाय2के’ ट्रेंड को अपनाने के लिए आप शुरुआत में छोटे-छोटे एलिमेंट जोड़ कर अपने स्टाइल को लिफ्ट कर सकती हैं। लो-राइज पैंट्स या स्कर्ट को बेसिक टैंक टॉप के साथ पेयर करें। डेनिम के साथ शाइनी फेब्रिक के टॉप पहनें। चंकी चोकर और नेकलेस को लुक का हिस्सा बनाएं।

 
मशहूर फैशन डिजाइनर, जयकीर्ति सिंह, फैशन डिजाइनर का कहना है कि ‘वाय2के’ फैशन का असली मजा खुद पर प्रयोग करने में आता है। इसलिए आप बोल्ड और ब्राइट रंग तथा नियॉन शेड्स ट्राई करें। रंगों का प्रयोग करने से डरें नहीं, क्योंकि ‘वाय2के’ फैशन ट्रेंड में बोल्ड और ब्राइट कलर का बोलबाला है। ओवरसाइज कपड़े आपके स्टाइल को खास बनाएंगे। फ्लोई सनड्रेस या शॉर्ट्स को प्लेटफॉर्म हील्स के साथ स्टाइल करके ‘वाय2के’ लुक अपना सकती हैं। चंकी स्नीकर, बेल्ट और ज्वेलरी ‘वाय2के’ स्टाइल के अहम हिस्से थे। इसलिए अपने स्टाइल में इन्हें ऐड करके रेट्रो वाइब क्रिएट करें। वेलवेट, डेनिम और लेदर जैसे मिक्स्ड टेक्सचर इस फैशन की पहचान थे, आप भी अलग-अलग फेब्रिक के साथ प्रयोग करें। ‘वाय2के’ को मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए इसे सस्टेनेबल फैशन से अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed