फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Diwali Fashion Ideas For Men Best Outfits Trending Look on Diwali 2024

Diwali 2024: दिवाली पर जब ये कुर्ते पहनकर निकलेंगे लड़के, मोहल्ले में होंगे बस उन्हीं के चर्चे

Thu, 31 Oct 2024 12:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 31 Oct 2024 12:23 AM IST
सार

चलिए आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाले कुर्ते और इन्हें स्टाइल करने के तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनके जरिए आप आकर्षक और ट्रेंडी लुक पा सकते हैं।

विज्ञापन
Diwali Fashion Ideas For Men Best Outfits Trending Look on Diwali 2024
kurta - फोटो : instagram

विस्तार

Diwali Fashion Ideas For Men: जब भी फैशन की बात होती है ज्यादातर महिलाओं के फैशन की ही बात होती है, लेकिन ऐसा तो नहीं है कि लड़कों के ऊपर किसी की नजर नहीं होती। किसी भी मौके पर पुरुष स्टाइलिंग को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। दिवाली पर भी कुछ ऐसा ही होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ दिवाली के लिए ऐसे लुक्स के बारे में बताएंगे, जो आपको स्मार्ट और स्टाइलिश लुक देंगे।

विज्ञापन


दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इसलिए इस मौके पर सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी बेस्ट आउटफिट की तलाश रहती है। हर मौके की तरह दिवाली पर भी ज्यादातर पुरुष अपने लुक को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं और समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। कई बार महंगे कपड़े और एक्सपेंसिव एक्सेसरीज के बाद भी ज्यादातर पुरुष फैशन ट्रेंड में फिट नहीं हो पाते। चलिए आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाले कुर्ते और इन्हें स्टाइल करने के तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनके जरिए आप आकर्षक और ट्रेंडी लुक पा सकते हैं।
विज्ञापन


धोती के साथ कुर्ता

आम तौर पर पुरुष पायजामा के साथ ही कुर्ता पहनते हैं, लेकिन आप इस दिवाली धोती के साथ भी कुर्ता ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको धोती बांधना नहीं आता तो मार्केट में रेडीमेड धोती भी मिल जाती हैं, जिनके साथ आप कुर्ते को स्टाइल कर अलग लुक पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू जैकेट के साथ बदलें लुक

नेहरू जैकेट के साथ कुर्ता को पेयर करने पर आपका पूरा लुक बदल जाता है। ये पुरुषों के ऑल टाइम फैशन ट्रेंड का हिस्सा रहा है। ऐसे में फॉर्मल हो या ट्रेडिशनल अटायर, आप सिर्फ एक नेहरू जैकेट से अपना पूरा लुक बदल सकते हैं।


प्रिंटेड कुर्ता

इन दिनों प्रिंटेड कुर्ते काफी चलन में हैं। अगर आप सॉलिड कुर्ते पहन-पहनकर थक गए हैं तो प्रिंटेड कुर्ते ट्राई कर सकते हैं। ये आपको डिफरेंट लुक देंगे और आपके हर बार की दिवाली से इस दिवाली लुक को अलग बनाएंगे।

इंडो वेस्टर्न शेरवानी

दिवाली पर आप इंडो वेस्टर्न शेरवानी भी पहन सकते हैं। इसे आप कॉन्ट्रास्ट चूड़ीदार पायजामा के साथ पेयर करें, जिससे आपका लुक और भी निखर कर सामने आएगा।

जोधपुरी सूट

अगर आप कुर्ते से कुछ हटकर पहनना चाहते हैं और इसके बाद भी ट्रेडिशनल लुक की ख्वाहिश रखते हैं तो जोधपुरी कुर्ता आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed