फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Best Office Look trendy plazo set for office look

Best Office Look: इस तरह के आउटफिट से ऑफिस में भी दिखेगा आपका अलग अंदाज

Wed, 09 Jul 2025 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 09 Jul 2025 09:32 AM IST
सार

ऑफिस में प्रोफेशनल लुक आत्मविश्वास पैदा करता है। जरूरी नहीं, यह कोट-पेंट से ही मिले, आप कुर्ती-प्लाजो सेट से भी अपने लुक को प्रोफेशनल और स्टाइलिश दिखा सकती हैं।

विज्ञापन
Best Office Look trendy plazo set for office look
इस तरह के आउटफिट से ऑफिस में भी दिखेगा आपका अलग अंदाज - फोटो : instagram

विस्तार

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए रोजाना क्या पहनें, यह तय करना एक बड़ा टास्क होता है। वे रोजाना ऐसे आउटफिट की तलाश में होती हैं, जो न सिर्फ खूबसूरत लगें, बल्कि पूरे दिन आरामदायक भी हों। ऐसे में आपके लिए कुर्ती-प्लाजो सेट एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है, खासकर जब इसे सिंपल एक्सेसरीज और फ्लैट फुटवियर के साथ कैरी किया जाए।
विज्ञापन


पिन टक्स

इन कुर्तों के सामने की ओर दी गई बारीक सिलाई (पिन टक्स) एक सटल और प्रोफेशनल लुक देती है। ये कुर्ते देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं और ओवरड्रेसिंग का अहसास भी नहीं होने देते। इनका डिजाइन सिंपल होते हुए भी काफी एलिगेंट होता है, जो ऑफिस के माहौल के लिए एकदम उपयुक्त है। इन्हें आप प्लाजो या सिगरेट पैंट्स के साथ पहनकर ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं।
विज्ञापन


स्ट्रेट कट

ऑफिस में स्ट्रेट कट कुर्ते पहनना एक अच्छा विकल्प है, खासकर जब वे हल्के और सॉफ्ट कलर्स, जैसे पेस्टल, बेबी पिंक, स्काई ब्लू या ऑफ व्हाइट में हों। इनकी सीधी सिलाई शरीर को स्लीमिंग इफेक्ट देती है और प्रोफेशनल लुक भी। स्ट्रेट कट कुर्ते में सिंपल प्रिंट्स या हल्की एंब्रॉयडरी अच्छी लगती है। आप छोटे स्टड ईयररिंग्स, सिंपल वॉच और हल्का मेकअप कर परफेक्ट ऑफिस लुक पा सकती हैं। क्लोज्ड टो सैंडल्स आपके लुक को कंप्लीट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ए लाइन

ये कुर्ते ऊपर से फिट और नीचे की ओर हल्के फ्लेयर्ड होते हैं, जिससे पहनने पर एक स्लिम और ग्रेसफुल लुक मिलता है। यह स्टाइल न ज्यादा सिंपल लगता है, न ही ओवर। अगर आप ऑफिस में कुछ अलग और प्रोफेशनल पहनना चाहती हैं तो ए लाइन कुर्ते बेहतर हैं। इन्हें प्लाजो या लेगिंग्स के साथ पहनकर आप एलिगेंट और कंफर्टेबल ऑफिस लुक पा सकती हैं।

खादी या हैंडलूम

अगर आप ऑफिस में ट्रेडिशनल अंदाज में प्रोफेशनल दिखना चाहती हैं तो खादी का कुर्ता एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी सादगी में खास आकर्षण होता है, जो आपको भीड़ से अलग पहचान देता है। ऑफ व्हाइट, इंडिगो ब्लू, बेज या हल्के ग्रे जैसे रंग इसमें खास तौर पर अच्छे लगते हैं। खादी कुर्तों में अक्सर छोटे बटन, ट्रेडिशनल प्रिंट और स्टिचिंग डिटेल्स देखने को मिलते हैं, जो इन्हें खास बनाते हैं। आप इन्हें प्लाजो, पैंट या स्कार्फ के साथ पहन सकती हैं। झुमके, सिंपल वॉच और मोजड़ी आपके लुक को खास बना देते हैं।

काफ्तान का स्टाइल

आजकल ऑफिस और कैजुअल, दोनों लुक के लिए काफ्तान कुर्ता काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी ढीली और फ्लोई फिटिंग हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है और पहनने में बहुत आरामदायक होती है। काफ्तान कुर्ते में अक्सर वाइड स्लीव्स, डिटेल्ड नेकलाइन और हल्के प्रिंट्स या एंब्रॉयडरी देखने को मिलती है, जो इसे ट्रेंडी और एथनिक टच देती है। इसे आप स्ट्रेट पैंट, लेगिंग्स या प्लाजो के साथ पहन सकती हैं। मिनिमल ज्वेलरी और फ्लैट फुटवियर के साथ काफ्तान कुर्ता एक स्मार्ट और एलिगेंट लुक देता है।


शॉर्ट है पहली पसंद

शॉर्ट कुर्ती आज की युवा पीढ़ी की पहली पसंद है, खासकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स और ऑफिस वियर के लिए। यह कुर्ती न सिर्फ स्टाइलिश लगती है, बल्कि बेहद कंफर्टेबल भी होती है। शॉर्ट कुर्तियों में तरह-तरह के प्रिंट्स, नेक डिजाइन और स्लीव स्टाइल्स मिलते हैं, जो इसे ट्रेंडी बनाते हैं। इसे आप जींस, पलाजो, स्कर्ट या सिगरेट पैंट्स के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। सिंपल ज्वेलरी, घड़ी और बैलेरीना फ्लैट्स इसके लुक को और भी निखरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed